Gonda News: प्राथमिक शिक्षक संघ का हुआ विस्तार, कुलदीप सिंह निर्विरोध बने परसपुर इकाई के अध्यक्ष
Gonda News: उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के निर्देशन में शनिवार को विकास खण्ड परसपुर के कंपोजिट विद्यालय दर्जिनपुरवा में एक महत्वपूर्ण शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी एवं संगठन विस्तार कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस आयोजन में जनपद के सैकड़ों शिक्षकों ने शिरकत की, जहाँ शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के साथ-साथ संगठन की मजबूती पर गहन मंथन किया गया।
निर्विरोध चुनी गई नई कार्यकारिणी
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ब्लॉक स्तरीय नई कार्यकारिणी का गठन रहा। निर्वाचन अधिकारी श्री दिलीप कुमार और इटियाथोक अध्यक्ष श्री अमित कुमार की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से पूर्ण हुई। संगठन ने कुलदीप सिंह को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना।
नई टीम के प्रमुख पदाधिकारी
अध्यक्ष: कुलदीप सिंह
महामंत्री: आशुतोष दुबे
वरिष्ठ उपाध्यक्ष: कमला पति त्रिपाठी
कोषाध्यक्ष: हरि शंकर तिवारी
मीडिया प्रभारी: उमेश चन्द्र
संगठन मंत्री: अरविन्द मिश्रा
ऑडिटर: सोमेश सिंह
उपाध्यक्ष: हरेंद्र चतुर्वेदी, आलोक सिंह और मुनीजर कनौजिया
इसे भी पढ़ें: नागपुर की 15 वर्षीय नाबालिग ने दर्ज कराई शिकायत
संगोष्ठी के दौरान शिक्षकों ने प्राथमिक शिक्षा को आधुनिक बनाने और डिजिटल नवाचार को अपनाने पर जोर दिया। वक्ताओं ने शिक्षकों के बढ़ते कार्यभार और संसाधनों की कमी जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षक समाज का दर्पण है और संगठन का उद्देश्य शिक्षकों के अधिकारों की रक्षा करते हुए शिक्षा का स्तर ऊँचा उठाना है।
इस भव्य आयोजन में जिलामंत्री आशीष द्विवेदी, जनपदीय कोषाध्यक्ष देवेन्द्र प्रताप सिंह, पुष्कर तिवारी (बेलसर अध्यक्ष), मोहित द्विवेदी (रूपईडीह), जितेन्द्र कुमार वर्मा (मनकापुर) सहित भारी संख्या में शिक्षक पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी शिक्षकों ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य और संगठन की एकता के लिए संकल्प लिया।
इसे भी पढ़ें: दीपिका और रणवीर बनेंगे दूसरी बार माता-पिता
