मैक्रों ने मेलोनी को अजीब तरह से लगाया गले, वायरल वीडियो से मची हलचल

Macron Meloni viral video

Newschuski Digital Desk: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हालिया हरकतों से वैश्विक स्तर पर उथल-पुथल मची हुई है। इसी बीच यूरोपीय संघ के दो बड़े नेता, जो अक्सर एक-दूसरे के खिलाफ नजर आते थे, अब एक साथ आते दिख रहे हैं। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के बीच हाल ही में एक ऐसा क्षण देखने को मिला, जिसने सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कमेंट्स के द्वार खोल दिए हैं। दोनों नेताओं का गले मिलते और किस करते हुए एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर लोग मजाक से लेकर गंभीर टिप्पणी तक कर रहे हैं।

पेरिस बैठक में हुआ यह अजीबोगरीब मौका

दरअसल, फ्रांस की राजधानी पेरिस स्थित एलिसी पैलेस में राष्ट्रपति मैक्रों ने होर्मुज की सुरक्षा को लेकर एक अहम बैठक बुलाई थी। इस बैठक में शामिल होने के लिए इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी भी पहुंचीं। लेकिन जैसे ही मेलोनी एलिसी पैलेस के गेट पर पहुंचीं, वहां मौजूद मैक्रों ने उनका स्वागत करते हुए उन्हें गले से लगा लिया और किस भी किया। इस अंदाज में गले मिलने से मेलोनी थोड़ी असहज भी नजर आईं। दोनों राष्ट्राध्यक्षों के बीच यह पल तुरंत मीडिया और सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आ गया।

ट्रंप का साथ छोड़ यूरोपीय नेता हुए एकजुट

गौरतलब है कि इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का करीबी माना जाता था। लेकिन हाल ही में पोप लियो और ट्रंप के बीच हुई बयानबाजी के बाद मेलोनी को पोप के पक्ष में खड़ा होना पड़ा। इसके बाद ट्रंप ने मेलोनी को भी कड़ी फटकार लगाई। इस घटना के बाद यूरोप के तमाम देश परोक्ष रूप से अमेरिका के खिलाफ एकजुट होते दिखने लगे। पेरिस में जब ब्रिटेन के प्रधानमंत्री स्टार्मर और मैक्रों ने होर्मुज मुद्दे पर बैठक बुलाई, तो इसमें अमेरिका को जानबूझकर शामिल नहीं किया गया। इस बैठक में मेलोनी समेत करीब 50 से अधिक देशों ने हिस्सा लिया।

इसे भी पढ़ें: दीपिका और रणवीर बनेंगे दूसरी बार माता-पिता

सोशल मीडिया पर लोगों ने उड़ाया मजाक, कई ने किया बचाव

वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ने तरह-तरह के रिएक्शन दिए हैं। एक यूजर ने लिखा, सच कहूं तो मैंने दो वैश्विक नेताओं के बीच इतनी असहज बातचीत कभी नहीं देखी। मैक्रों गले लगाकर दोस्ताना व्यवहार करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन मेलोनी को देखकर लगता है कि वह इस समय दुनिया में कहीं और होना चाहती हैं। वहीं एक अन्य यूजर ने कहा, मैक्रों को लेकर मेलोनी की घृणा और अस्वीकृति साफ तौर पर देखी जा सकती है।

हालांकि, कुछ यूजर्स ने इस घटना का बचाव भी किया। एक यूजर ने लिखा, उस गले मिलने और किस में कुछ भी अजीब नहीं था। बस एक दोस्ताना स्वागत वाला किस था। दूसरे ने कहा, उन्होंने कुछ मजेदार बात कही और उस पर प्रतिक्रिया दी, बस इतना ही।

पहले भी हो चुका है विवाद

बता दें कि इससे पहले जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान भी मैक्रों और मेलोनी के बीच तनावपूर्ण मुलाकात का एक वीडियो वायरल हुआ था। दरअसल, उस समय मैक्रों ने यूरोपीय संघ के एक मुद्दे को फोरम पर उठाने की कोशिश की थी, जिसका मेलोनी ने कड़ा विरोध किया था। यही वजह है कि लोग अब इस नए वीडियो को उसी पुराने तनाव का नतीजा बता रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: उत्तर कोरिया का अस्तित्व की जंग से परमाणु शक्ति बनने तक का सफर

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...