प्रमुख पुलिस अधिकारी आलोक कुमार मित्तल ने स्वामी शिवाधर दुबे महाराज से लिया आशीर्वाद
नई दिल्ली: पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (बीपीआरएंडडी), गृह मंत्रालय, भारत सरकार के महानिदेशक आलोक कुमार मित्तल को पूज्य स्वामी श्री गुरु शिवाधर दुबे महाराज का पावन सान्निध्य और आशीर्वाद प्राप्त हुआ। नई दिल्ली के महिपालपुर में हुई इस भेंट के दौरान महाराज ने उनके सुखद, सफल और मंगलमय जीवन की कामना की।
इस अवसर पर स्वामी शिवाधर दुबे महाराज ने प्रभु श्रीराम के श्रीचरणों में प्रार्थना करते हुए आलोक कुमार मित्तल को आशीर्वाद दिया कि उनका जीवन सदैव सेवा, सत्य, विनम्रता और मानवता के मार्ग पर आगे बढ़ता रहे। साथ ही उनके कार्यों से समाज और राष्ट्र का गौरव निरंतर बढ़े।
इसे भी पढ़ें: बाबरी विध्वंस देखकर रो पड़ी थीं सोनिया गांधी
ऊंचे पद के साथ विनम्रता भी जरूरी
महाराज ने संदेश दिया कि मनुष्य जीवन में कितना भी ऊंचा पद और प्रतिष्ठा हासिल कर ले, लेकिन उसकी सबसे बड़ी पहचान उसका विनम्र स्वभाव और दूसरों के प्रति सम्मान का भाव होना चाहिए। पद की गरिमा के साथ विनम्रता, सेवा और मानवीय मूल्यों को बनाए रखना ही जीवन की वास्तविक उपलब्धि है।
इसे भी पढ़ें: सप्ताह में एक दिन व्रत रखने के हैं कई फायदे
