गुजरात-एमपी में जैश-ए-मोहम्मद के 8 आतंकी गिरफ्तार, टला बड़ा खतरा

Jaish-e-Mohammed Terrorists Arrested

Jaish-e-Mohammed Terrorists Arrested: गुजरात आतंकवाद निरोधी दस्ते (ATS) को देश की सुरक्षा के लिहाज से एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। गुजरात और मध्य प्रदेश में एक साझा और बेहद गोपनीय ऑपरेशन चलाकर प्रतिबंधित वैश्विक आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के 8 सक्रिय आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है। ये सभी आरोपी गुजरात में किसी बड़ी आतंकी साजिश को अंजाम देने और अपना स्लीपर सेल नेटवर्क मजबूत करने में जुटे थे। एटीएस की समय पर हुई इस कार्रवाई से दोनों राज्यों में एक बड़ा आतंकी हमला टल गया है। सुरक्षा एजेंसियों ने इस पूरे मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर दिया है।

दारुल इस्लाम गुजरात जैश-ए-मोहम्मद नाम से बनाया था संगठन

गुजरात एटीएस के उप महानिरीक्षक (DIG) सुनील जोशी ने इस बड़े ऑपरेशन की जानकारी साझा करते हुए बताया, पकड़े गए आतंकियों ने गुजरात राज्य में ‘दारुल इस्लाम गुजरात जैश-ए-मोहम्मद’ नाम से बकायदा एक स्थानीय संगठन खड़ा कर लिया था। ये लोग अपने-अपने इलाकों में स्थानीय युवाओं का ब्रेनवॉश कर रहे थे और उन्हें जैश-ए-मोहम्मद में शामिल होने के लिए उकसा रहे थे।

पाकिस्तानी आकाओं से सीधे जुड़े थे तार

शुरुआती जांच और पूछताछ में बेहद चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। एटीएस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए सभी 8 आरोपी सीमा पार पाकिस्तान में बैठे ‘अब्दुल्ला’ और ‘मोहम्मद उमर’ नाम के दो पाकिस्तानी आकाओं (Handlers) के सीधे संपर्क में थे। वहीं से इन्हें नेटवर्क विस्तार और हमलों को लेकर गाइडलाइंस मिल रही थीं।

हाईवे से हुई पहली गिरफ्तारी

डीआईजी सुनील जोशी ने बताया कि एटीएस को इस मॉड्यूल को लेकर एक पुख्ता गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद कार्रवाई करते हुए सबसे पहले ‘अहमद’ और ‘इब्राहिम’ नाम के दो संदिग्धों को मेहसाणा-बनासकांठा राजमार्ग (Highway) के पास से हिरासत में लिया गया। इन दोनों से कड़ाई से की गई पूछताछ में बाकी के सहयोगियों के नाम सामने आए।

इसके बाद एटीएस की 5 विशेष टीमों ने एक साथ गुजरात के बनासकांठा, मेहसाणा, नवसारी और पाटन जिलों के साथ-साथ मध्य प्रदेश के देवास की स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर कई ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की और बाकी 6 आतंकियों को दबोच लिया।

पकड़े गए आतंकियों के नाम और उनके ठिकाने

गिरफ्तार किए गए 8 आरोपियों में से 6 आरोपी अकेले पालनपुर के भागल गांव के रहने वाले हैं। सभी के नाम और पते इस प्रकार हैं।

क्र.सं. आतंकवादी का नाम गांव / इलाका जिला / राज्य
1. इब्राहिम घाघा भागल, पालनपुर बनासकांठा, गुजरात
2. मुदासिर गाजीवाला भागल, पालनपुर बनासकांठा, गुजरात
3. अहमद गाजीवाला भागल, पालनपुर बनासकांठा, गुजरात
4. ज़कारिया दुरानी घाघा भागल, पालनपुर बनासकांठा, गुजरात
5. महमूद अब्दुल सवादी भागल, पालनपुर बनासकांठा, गुजरात
6. बिलाल दुरानी घाघा भागल, पालनपुर बनासकांठा, गुजरात
7. मुफ़्ती फ़ौजान दौआ टोकरिया, पालनपुर बनासकांठा, गुजरात
8. महमूद अमीन शेरा, सिद्धपुर पाटन, गुजरात

इसे भी पढ़ें: राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...