भोपाल: बदलते समाज ने महिलाओं की अस्मिता को खतरे में डाल दिया है। हालांकि महिला सुरक्षा को लेकर समाज के अंदर से शोर शराबा तो खूब होता है, पर सच यह भी है कि महिला की आबरू लूटने वाला भी इसी समाज से होता है। ऐसा ही विभत्स मामला मध्य प्रदेश के इंदौर से सामने आई है। जहां 32 वर्षीय महिला को सुरक्षित ठिकाना देने के नाम पर बस कंडक्टर और क्लीनर ने सामाूहिक दुष्कर्म (gangraped) किया है। पीड़िता धार जिले के गंधवानी इलाके की रहने वाली है। वह शुक्रवार की रात इंदौर से सूरत जाने वाली बस का इंतजार कर रही थी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी कंडक्टर और क्लीनर को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता के मुताबिक शुक्रवार देर रात वह गंधवानी से यहां पहुंची थी। वह सूरत जाने वाली बस का इंतजार कर रही थी। उसी वक्त निजी बस आपरेटर के यहां काम करने वाला बस कंडक्टर धर्मेंद्र और क्लीनर आ गए। उन्होंने महिला से वहां खड़े होने का कारण पूछा। महिला ने सूरत जाने वाली बस के इंतजार की बात कही, इस पर उन्होंने कहा कि बस अब सुबह मिलेगी। महिला के अनुसार बस कंडक्टर और क्लीनर ने महिला से रात में सुरक्षित ठिकाना दिलाने का भरोसा दिलाकर अपने साथ चलने के लिए कहा। इस पर महिला उसके साथ चली गई।

इसे भी पढ़ें: ठेकेदार ने साथियों संग महिला से किया गैंगरेप

पुलिस के मुताबिक दोनों ने महिला को एक घर में ले गए और बारी बारी से उसके साथ दुष्कर्म (Woman gangraped) किया। काफी देर महिला किसी तरह दोनों के चंगुल से भागने में कामयाब हो पाई। इसके बाद वह छतरपुर पुलिस थाने में पहुंचकर सामूहिक दुष्कर्म (gangraped) करने की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। छत्ररपुर थाने के इंस्पेक्टर पवन सिंघल ने बताया कि दोनों आरोपी इंदौर के रहने वाले हैं। पीड़िता तलाकशुदा है और वह सूरत में श्रमिक के तौर पर काम करके अपनी जीविका चलाती है।

इसे भी पढ़ें: थाने की मेस में महिला से किया दुष्कर्म, कार्रवाई की जगह पुलिस ने कराई सुलह

Spread the news