प्रयागराज: उत्तर प्रदेश पुलिस अपने काम से ज्यादा कारनामों को लेकर चर्चा में बनी रहती है। कोई भी ऐसा अपराध नहीं है, जिसमें यूपी पुलिस का नाम न आता हो। ऐसी ही एक विभत्स घटना संगम नगरी प्रयागराज के कीडगंज थाने से सामने आई है। थाने की मेस में काम करने वाली महिला ने इसी थाने के दीवान पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। हालांकि यह बात सामने आते ही आला अधिकारियों में हड़कंप मच गया और आरोपी दीवान पर कार्रवाई की जगह महिला से समझौता करा दिया गया। इस संबंध में पीड़िता ने आईजीआरएस पोर्टल पर आरोपी ​दीवान की शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार दीवान मेस में घुस कर महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किया। उधर आरोपी दीवान का कहना है कि महिला को मेस से निकाल दिया गया था, इसलिए वह इस तरह का आरोप लगाकर बदनाम करने की कोशिश कर रही है।

फिलहाल मामला पुलिस महकमे से जुड़ा होने के नाते, अधिकारी कार्रवाई करने की जगह महिला पर समझौता करने का दबाव बना रहे हैं। घटना के संबंध में पीड़िता ने आईजीआरएस पोर्टल पर दीवान के खिलाफ दुष्कर्म करने की शिकायत की है। वहीं महिला की शिकायत सोशल मीडिया में आने के बाद जमकर वायरल हो रही है। बात मीडिया में आने के बाद आरोपी दीवान ने सफाई देते हुए कहा है कि महिला को मेस से निकाल दिया गया है, जिससे वह बहकावे में आकर बदनाम करने की नीयत से इस तरह का आरोप लगाया है। दीवान का कहना है कि महिला ने बाद में इसके लिए लिखित रूप से समझौता कर लिया है।

इसे भी पढ़ें: पति की कनपटी पर पिस्टल लगाकर सामूहिक दुष्कर्म

मजे कि बात यह है कि दुष्कर्म जैसे गंभीर आरोप में पुलिस मामले में जांच कर कार्रवाई करने की जगह पीड़िता से समझौता करा लिया। इससे समझा जा सकता है कि अन्य मामलों में क्या करती होगी पुलिस। कीडगंज थाने के आरोपी दीवान का कहना है कि महिला से हुए समझौते के संबंध में महकमे के अधिकारियों को शपथ देकर अवगत करा दिया गया है। जबकि कीडगंज थाने में महिला सहकर्मियों के बीच इस मामले को लेकर तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं। थाना प्रभारी भी साफ कुछ बोल पाने की स्थिति में नहीं दिखे। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें: युवती का किया यौन शोषण, गर्भवती होने पर छोड़ा साथ

Spread the news