Venezuela Earthquake: दो भीषण भूकंप में सैकड़ों की गई जान, भीषण तबाही में टृटा 126 साल का रिकॉर्ड

Venezuela Earthquake 2026

Venezuela Earthquake: दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में बुधवार शाम (भारतीय समयानुसार गुरुवार सुबह) कुदरत का ऐसा खौफनाक कहर टूटा है जिसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। मात्र कुछ ही सेकेंड्स के अंतराल पर आए 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो अत्यंत शक्तिशाली और विनाशकारी भूकंपों ने भारी तबाही मचाई है। इन भीषण झटकों के कारण राजधानी कराकस सहित देश के कई मुख्य शहरों में बहुमंजिला इमारतें ताश के पत्तों की तरह ढह गईं। चारों तरफ सिर्फ मलबे का ढेर और चीख-पुकार मची है। इस भीषण तबाही और आपात स्थिति को देखते हुए देश की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज ने तुरंत पूरे वेनेजुएला में राष्ट्रीय आपातकाल (National Emergency) लागू करने की घोषणा कर दी है।

10 हजार से 1 लाख मौतों की आशंका

अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) और स्थानीय मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार स्थिति बेहद चिंताजनक है।

भारी जानमाल के नुकसान का अनुमान: USGS के कंप्यूटर मॉडल और वैज्ञानिकों के आकलन के अनुसार, इस आपदा में 10,000 से अधिक लोगों की जान जाने की आशंका 44% है, जबकि मृतकों का आंकड़ा 1,00,000 (एक लाख) के पार पहुंचने की आशंका भी 30% तक जताई गई है। संचार व्यवस्था ठप होने के कारण सरकार ने अभी कोई आधिकारिक आंकड़ा जारी नहीं किया है। फिलहाल अभी दो सौ लोगों के मारे जाने की खबर है।

कराकस एयरपोर्ट की छत गिरी: भूकंप का केंद्र राजधानी कराकस से करीब 290 किलोमीटर पश्चिम में जमीन के नीचे था। झटके इतने तीव्र थे कि कराकस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की छत का एक बड़ा हिस्सा ढह गया, जिससे रनवे पर धूल का गुबार छा गया। सड़कों पर चौड़ी दरारें आ गई हैं और बुनियादी सुविधाएं जैसे बिजली-पानी पूरी तरह बंद हैं।

126 साल के इतिहास की सबसे बड़ी त्रासदी: यह वेनेजुएला के आधुनिक इतिहास की सबसे बड़ी प्राकृतिक आपदा है। यह पिछले 126 वर्षों में आया देश का सबसे भीषण भूकंप है। इससे पहले साल 1900 में यहां 7.7 तीव्रता का भूकंप आया था।

इसे भी पढ़ें: एनसीईआरटी का बड़ा फैसला, कक्षा 9वीं के छात्रों को पढ़ाया जाएगा आपातकाल का इतिहास

फिलहाल वेनेजुएला की सेना, स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें मलबे में दबे हजारों लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं।

इसे भी पढ़ें: यूपी बीजेपी की नई टीम का एलान, अखिलेश यादव के PDA फॉर्मूले की काट

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...