UP News: भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी (Bhupendra Singh Chowdhary) ने कहा कि समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) को हार से पहले हार के बहाने गढ़ने में महारत हासिल हो चुका है। उन्होंने कहा कि अनवरत पराजय से हताश अपने कार्यकर्ताओं को हताशा से उबारने के लिए अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पहले ही हार के बहाने गढ़ लेते हैं। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) उपचुनाव में अपनी हार के डर से अभी संवैधानिक संस्थाओं व प्रशासन पर आरोप लगा रहे हैं और आगे ईवीएम पर आरोप लगाएंगे।

उन्होंने कहा कि मैनपुरी रामपुर व खतौली में जनता का आशीर्वाद भाजपा को मिलेगा और कमल खिलेगा। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी (Bhupendra Singh Chowdhary) गुरुवार को मैनपुरी में विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित हुए। भूपेन्द्र सिंह चौधरी (Bhupendra Singh Chowdhary) ने कहा कि सपा (Samajwadi Party) की सरकार में जब सरकारी नौकरियां निकलती थी तो पूरा सैफई कुनबा थैला लेकर धन उगाही के लिए निकल पड़ता था। जबकि आज सीएम योगी के नेतृत्व की भाजपा सरकार में सभी सरकारी नौकरियों में पूर्ण पारदर्शी व्यवस्था से युवाओं को नौकरी मिली है।

उन्होंने कहा कि अखिलेश सरकार (Akhilesh Yadav) में अवैध कब्जों व अवैध खनन से पूरा प्रदेश आहत था, पूरे प्रदेश को दंगों की आग में झोंक दिया गया था और दंगाईयों को सरकार का संरक्षण प्राप्त था। जबकि आज योगी सरकार में गुंडागर्दी, अराजकता, बेईमानी, अपराध पर अंकुश लगा है और दंगाई घरों में दुबके बैठे हैं।

इसे भी पढ़ें: 48 जनपदों के निकायों के वार्डों का आरक्षण जारी, देखें लिस्ट

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सर्वव्यापी, सर्वस्पर्शी व सर्वसमावेशी के लक्ष्य को प्राप्त कर रही है। हम सबका साथ-सबका विकास व सबका विश्वास की नीति पर चलकर अंत्योदय लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए सतत कार्य कर रहें हैं। पीएम मोदी (PM Modi) व सीएम योगी (CM Yogi) के नेतृत्व की भाजपा सरकारों के काम तथा हमारे कार्यकर्ताओं का जनता से सतत संवाद व संपर्क भाजपा की जीत का आधार बनेगा।

इसे भी पढ़ें: गुजरात चुनाव के पहले फेज में 89 सीटों पर 57 फीसदी से अधिक वोटिंग

Spread the news