UP MLC Election: राजनीति की प्रयोगशाला में विज्ञान से ज्यादा प्रयोग होता है। यूपी विधानसभा चुनाव में छोटे दलों को साधने के प्रयोग के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) यूपी एमएलसी के चुनाव में अपने पुराने अंदाज मुस्लिम और यादव समीकरण पर आ गई है। हालांकि छोटे दलों को साधने की अखिलेश यादव का फॉमूला विफल साबित हुआ है और प्रदेश में समाजवादी की सरकार एकबार फिर बनते बनते रह गई। सपा ने विधान परिषद चुनाव के लिए रविवार को 35 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की है। सपा ने इनमें दो सीटों को अपने सहयोगी दल रालोद को दिया है। ये सीटें मेरठ-गाजियाबाद और बुलंदशहर हैं। सपा की इस लिस्ट में उसका पुराना अक्स ‘एमवाई’ फैक्टर यानि मुस्लिम-यादव समीकरण साफ झलक रहा है। 35 प्रत्याशियों के चयन में मुस्लिम और यादव को खासा तवज्जों दिया गया है। इसके साथ ही सपा ने अमेठी से गायत्री प्रजापति की बहू को उम्मीदवार बनाया है।

गौरतलब है कि सपा ने पहले चरण की 29 सीटों के साथ ही दूसरे चरण के लिए प्रत्याशियों का चयन कर लिया है। इनमें से अधिकांश प्रत्याशियों ने अपना नामांकन भी दाखिल कर लिया है। पहले चरण का नामांकन सोमवार को समाप्त हो जाएगा। इस बार सपा ने पिछली बार के जीते रविशंकर पप्पू, रमा निरंजन, सीपी चंद की जगह नए चेहरों को मैदान में उतारा है। हालांकि ये सभी बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। बुलंदशहर से सपा के टिकट पर जीते नरेंद्र भाटी भी बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। इसबार सपा ने यह सीट रालोद को दे दी है। वहीं सपा के शशांक व आनंद भदौरिया चुनाव लड़ने से मना कर दिया है।

सपा को सजायाफ्ता गायत्री प्रजापति से उम्मीद नजर आ रही है। पार्टी ने उनकी बहू शिल्पा प्रजापति को सुलतानपुर स्थानीय प्राधिकारी चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है। वहीं पार्टी की घोषणा से गायत्री प्रजापति के समर्थकों में खुशी देखी जा रही है।

इसे भी पढ़ें: सपा विधायक के आवास से ब्लॉक प्रमुख, उनकी पत्नी व बच्चे बरामद

सपा ने इन्हें बनाया प्रत्याशी

1. मुरादाबाद-बिजनौर से अजय प्रताप सिंह
2. रामपुर-बरेली से मशकूर अहमद
3. बदायूं से सिनोज कुमार शाक्य
4. पीलीभीत-शाहजहांपुर से अमित कुमार
5. हरदोई से रजीउद्दीन
6. खीरी से अनुराग वर्मा
7. सीतापुर से अरूणेश कुमार
8. लखनऊ-उन्नाव से सुनील कुमार सिंह ‘साजन’
9. रायबरेली से वीरेंद्र शंकर सिंह
10. प्रतापगढ़ से विजय बहादुर
11. सुल्तानपुर से शिल्पा प्रजापति
12. बाराबंकी से राजेश कुमार
13. बहराइच से अमर को
14. आजमगढ़-मऊ से राकेश कुमार
15. गाजीपुर से भोलानाथ शुक्ला
16. जौनपुर से मनोज कुमार
17. वाराणसी से उमेश
18. मिर्जापुर-सोनभद्र रमेश सिंह
19. इलाहाबाद से वासुदेव
20. बांदा- हमीरपुर से आनंद कुमार त्रिपाठी
21. झांसी-जालौन-ललितपुर से श्याम सुंदर सिंह
22. कानपुर-फतेहपुर से दिलीप सिंह उर्फ कल्लू
23. इटावा-फर्रुखाबाद सीट से हरीश कुमार
24. आगरा-फिरोजाबाद सीट से दिलीप सिंह
25. मथुरा-एटा-मैनपुरी से उदयवीर सिंह और राकेश
26. अलीगढ़ से जयवंत सिंह
27. मुजफ्फरनगर-सहारनपुर से मौ. आरिफ
28. गोंडा से भानु कुमार त्रिपाठी
29. फैजाबाद से हीरालाल
30. बस्ती-सिद्धार्थनगर से संतोष सनी
31. गोरखपुर-महराजगंज से रजनीश
32. देवरिया से डॉ. कफील
33. बलिया से अरविंद गिरी
34. बुलंदशहर सीट सपा ने
35. मेरठ-गाजियाबाद सीट भी

बताते चलें कि एमएलसी चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया पिछले 15 मार्च से चल रही है तथा नामांकन की अंतिम तारीख 22 मार्च है। सभी नामांकित पत्रों की जांच 23 मार्च तक की जाएगी। इसके साथ ही उम्मीदवार 25 मार्च तक अपना नाम वापस ले सकते हैं। सभी सीटों पर 9 अप्रैल को एमएलसी के चुनाव होंगे। वोटों की गिनती 12 अप्रैल को की जाएगी।

इसे भी पढ़ें: सपा को बड़ा झटका देंगे ओपी राजभर! 

Spread the news