बस्ती: सपा पर अगर गुंडों की पार्टी होने का अरोप लगते रहे हैं तो वह अकारण नहीं है। समय के साथ साथ हालात भी काफी बदल गए है, मगर समाजवादी पार्टी के चरित्र में कोई बदलाव होता नहीं दिख रहा है। यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व उनके नेता जहां यह कहते सुने जा रहे थे कि 10 मार्च के बाद ​देख लिया जाएगा, वहीं जनता के जवाब ने उन्हें कुछ भी देखने लायक नहीं छोड़ा। हां, इतना जरूर है कि सपा कि तरफ से जो देख लिए जाने की धमकी दी जा रही थी, उसकी असलियत सामने आने लगी है। बस्ती सपा जिलाध्यक्ष और सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव के आवास से अपहृत बहादुरपुर ब्लॉक प्रमुख रामकुमार, उनकी पत्नी और 4 बच्चों को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। अपहृत ब्लॉक प्रमुख के सपा विधायक महेंद्र नाथ यादव के आवास में होने की सूचना पर कलवारी पुलिस सहित कई थानों की फोर्स को बरामद करने में सफलता मिली है। बहादुरपुर ब्लॉक प्रमुख रामकुमार का पत्नी और बच्चों के साथ अपहरण कर लिया गया था। ब्लॉक प्रमुख के परिजनों ने महेंद्र नाथ यादव पर अपहरण करने का मुकदमा दर्ज कराया था।

यूपी चुनाव खत्म होते ही पुलिस हरकत में आ गई और अपहृत ब्लॉक प्रमुख को खोजने में जुट गई थी। होली की रात पुलिस को ब्लॉक प्रमुख व उनके परिजनों की सपा विधायक के आवास में होने की सूचना मिली। इसी सूचना के आधार पर कलवारी स्थित सपा विधायक महेंद्र नाथ यादव के आवास की घेराबंदी कर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान महेंद्र यादव के आवास से ब्लॉक प्रमुख रामकुमार, उनकी पत्नी और चार बच्चों की सकुशल बरामदगी कर ली गई है। बताया जा रहा है कि इस दौरान सपा विधायक महेंद्र नाथ यादव अपने आवास पर मौजूद थे। हालांकि उनकी गिरफ्तारी की गई है या नहीं इस पर कलवारी पुलिस से अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।

इसे भी पढ़ें: सपा को बड़ा झटका देंगे ओपी राजभर

सपा विधायक के यहां से अपहृत ब्लॉक प्रमुख राम कुमार की बरामदगी के बाद यहां का सियासी माहौल काफी गरम हो चुका है। हाल में बस्ती सदर की जनता ने जिसे अपना विधायक चुना है, वह इतना बड़ा अपराध कर सकता है, इसका अंदाजा किसी को नहीं था। पूरे क्षेत्र में सपा विधायक महेंद्र नाथ यादव की हरकतों की चर्चा हो रही है। चूंकि मामला काफी हाई प्रोफाइल का है, इसलिए बस्ती पुलिस भी अभी कुछ भी स्पष्ट बोलने से कतरा रही है।

इसे भी पढ़ें: सपा विधायकों के साथ बसपा नेता की हत्या का आरोपी

Spread the news