प्रकाश सिंह

गोंडा: यूपी की राजधानी लखनऊ से 50 किलोमीटर की दूरी पर गोंडा जिले के सरयू नदी के किनारे स्थित कस्बा करनैलगंज शहरी इलाके को कवर करने वाले 298 करनैलगंज विधानसभा क्षेत्र में ही रामचरितमानस के रचयिता गोस्वामी तुलसीदास की जन्म स्थली आती है। अध्यात्मिक लिहाज से महत्वपूर्ण सकरोरा घाट भी करनैलगंज विधानसभा क्षेत्र में ही पड़ता है। सकरोरा घाट में अगस्त मुनि का आश्रम था, जहां वन गमन के दौरान भगवान राम ने रात्रि विश्राम किया था।

इसी विधानसभा क्षेत्र में त्रिमुहानी घाट संगम स्थल पर गोस्वामी तुलसीदास की हस्तलिखित बालकांड की पांडुलिपि गुरु नर हरि दास के आश्रम में आज भी रखी है। आपको बता दें विधानसभा चुनाव काफी नजदीक आ चुका है। सभी पार्टियों के लिए प्रचार प्रसार करना अब आम बात हो गई है। सभी पार्टियां प्रचार में जुटी हैं तो वहीं जनता के लिए सोच का विषय बनी है। भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी नाम अभी तक फाइनल न हो पाना भी एक कमी नजर आ रही। वहीं सपा के प्रत्याशी योगेश प्रताप सिंह ने अपना प्रचार प्रसार शुरू कर दिया है। अगर बात की जाए भारतीय जनता पार्टी की तो भाजपा में इस बार जनता की राय है कि प्रत्याशी बदला जाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: टूटी सड़कों के साथ टूट रहा जनप्रतिनिधियों से भरोसा

अगर प्रत्याशी नहीं बदला जाता है तो भाजपा करनैलगंज विधानसभा से धोखा खा सकती हैं। क्षेत्रीय सर्वे के अनुसार करनैलगंज विधानसभा के लोग इस बार भारतीय जनता पार्टी से नया प्रत्याशी या नया विधायक देखना चाहते हैं। बताते चलें कि बीते दिनों से नए प्रत्याशी के नाम में चर्चा में चल रहे विकासखंड परसपुर से ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह भी भारतीय जनता पार्टी से विधानसभा का चुनाव लड़ने के लिए काफी मेहनत करते नजर आ रहे हैं। अजय सिंह का क्षेत्रीय दौरा काफी समय से बराबर लगा है। जनता के बीच जाकर आशीर्वाद लेना, उनसे मिलना, उनका दुख-दर्द जानना, अजय सिंह का बराबर लगा है।

Ajay Singh

आपको बता दें कि अजय सिंह का मानना है कि हर काम जनता से ही होना है। अगर जनता का आज हमें आशीर्वाद मिल रहा है तो कल टिकट भी मिलेगा। क्षेत्रीय जनता भी अजय सिंह से काफी हद तक खुश नजर आ हरी है। अजय सिंह का कहना है की राजनीति में वह अपनी शान शौकत के लिए नहीं, बल्कि जनता का भला करने के लिए आए हैं। उनका मानना है कि हमारे बाप, दादा ने शुरू से जनता का भला किया है और आगे चलकर अगर जनता ने मुझे उस लायक बनाया तो मैं भी कहीं से पीछे हटने वाला नहीं हूं। ज्ञात हो कि अजय सिंह के घर में राजनीति सन 1973 से चली आ रही है। काफी समय पिता राजनीति में, माता और फिर इनकी पत्नी भी राजनीति में हैं। आपको बता दें अजय सिंह करनैलगंज 298 से भावी विधायक प्रत्याशी के रूप में जनता से मुलाकात कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: मिल रहा हैजनता का आशीर्वाद: अजय सिंह

Spread the news