त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का पुलिस मुख्यालय में फंदे से लटका मिला शव

DGP Anurag Dhankhar

अगरतला: त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) अनुराग धनखड़ का शव शनिवार को राजधानी अगरतला स्थित पुलिस मुख्यालय के उनके कार्यालय कक्ष में संदिग्ध अवस्था में पाया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वे अपने कार्यालय में झूलते हुए मिले, जिसके बाद उन्हें तत्काल GBP अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इस दुखद घटना के बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है। मौके पर पुलिस टीम ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाना शुरू कर दिया है और घटनास्थल को सुरक्षित कर लिया गया है। मुख्यमंत्री माणिक साहा और मुख्य सचिव जे.के. सिन्हा समेत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी तुरंत अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम जुटी

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने तुरंत जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है। फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित किए हैं। अधिकारियों के अनुसार, मौत के कारणों की स्पष्ट तस्वीर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आ सकेगी।

इसे भी पढ़ें: दुष्कर्म पीड़िता को हाईकोर्ट के आदेश पर मिले गनर ने ही बनाया हवस का शिकार

पुलिस प्रशासन ने अभी तक मौत की संभावित वजहों पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। अधिकारी मेडिको-लीगल प्रक्रियाओं और फोरेंसिक जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, मौत से पहले की घटनाओं के क्रम को स्पष्ट करने के लिए जांच के दायरे को बढ़ाया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: अस्पताल से सोनम वांगचुक अनशन तोड़ने से किया मना, रखी नई शर्त

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...