TMC नेता जहांगीर खान गिरफ्तार, नेपाल रूट से भागने की थी योजना
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) के खिलाफ कार्रवाई का सिलसिला जारी है। ताजा मामले में राज्य पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने फालता विधानसभा सीट से टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें सोमवार सुबह नेपाल सीमा से सटे इलाके से गिरफ्तार किया गया। काफी दिनों से फरार चल रहे जहांगीर खान पर चुनाव के दौरान कई गंभीर आरोप लगे थे।
ईवीएम में छेड़छाड़ और बीएलओ प्रभावित करने का आरोप
जहांगीर खान पर चुनाव के दौरान मतदान प्रक्रिया में हेराफेरी करने के गंभीर आरोप थे। उन पर बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को प्रभावित करने और मृतकों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने का आरोप लगा था। फालता विधानसभा क्षेत्र में चुनाव के दौरान कई अनियमितताएं सामने आई थीं। वोटिंग के दौरान कई ईवीएम मशीनों पर सेलोटेप चिपकाए जाने का मामला भी सामने आया था, जिसका ठीकरा भी जहांगीर खान पर फोड़ा गया था। इसी के चलते चुनाव आयोग ने फालता विधानसभा सीट पर दोबारा मतदान कराने की घोषणा की थी।
चुनाव परिणाम से पहले ही लिया था नाम वापस, 21 मई से था फरार
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 मई को घोषित हुए थे। टीएमसी को इस चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा था। जहांगीर खान ने चुनाव परिणाम आने से ठीक दो दिन पहले अपना नामांकन वापस ले लिया था। इसके बाद 21 मई तक वह पूरी तरह से गायब हो चुका था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। सूत्रों के अनुसार, वह नेपाल के रास्ते विदेश भागने की फिराक में था, लेकिन एसटीएफ ने उसे सीमा पार करने से पहले ही दबोच लिया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने उठाई थी आवाज
जहांगीर खान के खिलाफ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने स्वयं आवाज उठाई थी। चुनाव से पहले क्षेत्र में लोगों को धमकाने के भी आराम लगे थे। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश के मुठभेड़ विशेषज्ञ अजय पाल शर्मा को डुंडी पुलिस स्टेशन क्षेत्र में विशेष पर्यवेक्षक के रूप में तैनात किया था।
इसे भी पढ़ें: Jagannath Rath Yatra 2026: 16 जुलाई से शुरू होगा वैश्विक आस्था का महाउत्सव
बंगाल में टीएमसी नेताओं पर शिकंजा कसना जारी
पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के आने के बाद से टीएमसी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है। पुलिस और एसटीएफ कई पूर्व टीएमसी नेताओं पर लगे आरोपों की जांच कर उन्हें गिरफ्तार कर रही है। इस बीच, कई टीएमसी नेताओं ने पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन भी थाम लिया है। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, जहांगीर खान की गिरफ्तारी के बाद आने वाले दिनों में टीएमसी के अन्य नेताओं पर भी कार्रवाई तेज हो सकती है।
इसे भी पढ़ें: मौसम का डबल अटैक, दक्षिण-पूर्व में तेजी से बढ़ रहा मानसून
