बाबा रामदेव ने बताया आयुर्वेदिक हुक्का, बंद नाक और खांसी में मिलेगा आराम

Ayurvedic Hookah

Ayurvedic Hookah: युवाओं के बीच ई-सिगरेट और फ्लेवर्ड हुक्के का चलन तेजी से बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ लगातार चेतावनी दे रहे हैं कि इनमें मौजूद हानिकारक केमिकल्स और तंबाकू फेफड़ों को भारी नुकसान पहुंचाते हैं और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकते हैं। इस खतरे के बीच योग गुरु बाबा रामदेव का एक वीडियो चर्चा में आया है, जिसमें उन्होंने केमिकल युक्त हुक्के के विकल्प के रूप में आयुर्वेदिक हुक्का (धूमपान चिकित्सा) के फायदे बताए हैं। बाबा रामदेव के अनुसार, यह आयुर्वेदिक हुक्का फेफड़ों को नुकसान पहुंचाने के बजाय सेहत को सुधारने में मददगार साबित हो सकता है।

आयुर्वेदिक हुक्का तैयार करने की सामग्री

मुलेठी (थोड़ी कुटी हुई)

गाय का देसी घी

एक चुटकी हल्दी

एक चुटकी राई

काकड़ा सिंगी

देसी कपूर

इसे भी पढ़ें: सोशल मीडिया पोस्ट विवाद बना विनोद साहनी पर हमले की वजह

बनाने व इस्तेमाल करने का तरीका

कुटी हुई मुलेठी में थोड़ा गाय का देसी घी मिलाएं।

इसमें एक चुटकी हल्दी और राई मिलाकर मिश्रण तैयार करें।

हुक्के की प्लेट पर देसी कपूर रखकर जलाएं।

जलते कपूर के ऊपर काकड़ा सिंगी और तैयार मिश्रण डालें।

बाबा रामदेव का दावा है कि इस आयुर्वेदिक मिश्रण का धुआं लेने से बंद नाक खुलती है और पुरानी खांसी से राहत मिलती है। इसके अलावा, यह शरीर में वात, पित्त और कफ जैसे त्रिदोषों को संतुलित करने में भी मदद करता है।

इसे भी पढ़ें: फिल्म ‘द वन’ का नया गाना छठी मैया में आस्था और वन देवी के अलौकिक रूप की झलक

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...