बुलंदशहर: सुरक्षा के दावों के बीच महिलाओं की अस्मत ग्रामीण क्षेत्रों में भी सुरक्षित नहीं रह गई है। बुलंदशहर के अगौता थाना क्षेत्र में एक गांव में शौच के लिए निकली युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पहले से घात लगाकर बैठे गांव के युवकों ने युवती के घर से निकलते ही उसे दबोच लिया। युवती को अगवा करके दूसरे स्थान पर ले गए और उसके मुंह में कपड़ा ठूंस कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। उधर घर पहुंची युवती ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने गांव के दो युवकों के खिलाफ अगौता थाने में नामजद तहरीर दी है। पुलिस मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक अगौता थाना क्षेत्र के एक गांव की 14 वर्षीय किशोरी रात में शौच के लिए निकली थी। वहीं घर से कुछ दूरी पर पहले से घात लगाकर बैठे दो युवक उसका मुंह दबाकर अगवा कर लिए। गांव के बाहर ले जाकर युवती के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया, जिससे वह आवाज न कर सके। इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़िता रात करीब 12 बजे घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें: पत्नी से बनाए अप्राकृतिक संबंध, घर से निकाला

पीड़िता के मुताबिक एक आरोपी पहले भी उसके साथ छेड़छाड़ कर चुका है। युवती का आरोप है कि उसके घर से निकलते ही वह उसका रास्ता रोक लेता था और उसके साथ छेड़छाड़ करता था। फिलहाल पीड़िता की तहरीर पर अगौता पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अगौता इंस्पेक्टर राजीव सक्सेना ने बताया कि तहरीर के आधार पर महसीन समेत दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि जांच जारी है, जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

इसे भी पढ़ें: महिला से सामूहिक दुष्कर्म

Spread the news