ग्वालियर: यूपी की तर्ज पर मध्य प्रदेश सरकार भी अपराधियों के घरों पर बुलडोजर चलवा रही है। बावजूद इसके अपराधियों में कानून का भय दिखाई नहीं दे रहा है। यहां अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि ऑटो से घर जा रही महिला को जबरन खींच कर अपनी गाड़ी में बैठकार कट्टे की नोक पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म (Gangraped) करने जैसे खौफनाक वारदात को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के माधवगंज थाना क्षेत्र के गुड़ागुड़ी नाके के पास पहाड़ी पर एक महिला के साथ गैंगरेप किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता के मुताबिक वह ऑटो में बैठकर बाजार से अपने घर जा रही थी। स्कॉर्पियो में सवार लोगों ने रास्ते में ऑटो रुकवाकर उसे खींचकर अपनी गाड़ी में बैठा लिया। इसके बाद गाड़ी पहाड़ी पर ले जाकर हथियारों की नोक पर तीन लोगों ने उसके साथ गैंगरेप (Gangraped)  किया।

महिला के विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट भी की। पीड़िता के अनुसार आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के साथ ही इसका वीडियो भी बना लिया है। आरोपियों ने महिला को धमकी दी है कि अगर इस बारे में किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देंगे। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ गैंगरेप करने का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें: दो साल तक यौन शोषण करने का अरोप

जानकारी के अनुसार ग्वालियर जनपद के माधवगंज थाना क्षेत्र के गुड़ा गुड़ी का नाका के पास शाम करीब 7 बजे महिला महाराज वाड़ा से अपने घर की तरफ जा रही थी। ऑटो में बैठी महिला जब अपने घर के करीब सुनसान इलाके में पहुंची तो स्कार्पियो सवार युवको ने ऑटो के सामने गाड़ी लगाकर उसे रोक दिया। इसके बाद उन लोगों ने महिला को ऑटो से खींचकर स्कॉर्पियो में जबरन बैठा लिया। महिला ने शोर मचाने की कोशिश की तो उसके साथ मारपीट करते हुए उसका मुंह दबोच दिया गया। इसके बाद महिला को कैंसर पहाड़ी पर ले जाकर कट्टे की नोक पर गाड़ी में सवार तीनों युवकों ने उसका बारी-बारी गैंगरेप किया और अश्लील वीडियो भी बनाया। महिला से दरिंदगी करने के बाद आरोपी उसे वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गए।

दरिंदों के चंगुल से छूटने के बाद पीड़िता किसी तरह राम करीब 9 बजे अपने घर पहुंची। यहां पहुंचकर उसने अपने परिजनों को अपनी आप बीती सुनाई। इसके बाद परिजना उसे थाना लेकर गए और आरोपियों कि खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के अनुसार पीड़िता ने आरोपियों की पहचान रवि गुर्जर, कुलदीप गुर्जर और उसके एक अन्य साथी के रूप में दर्ज कराई है।

इसे भी पढ़ें: नाबालिग साली को बनाया हवस का शिकार

Spread the news