उतरौला: बदलते समाज इंसान को हैवान बना बना दिया है। मौजूदा दौर में रिश्ते इतने कमजोर होते जा रहे हैं कि इन पर यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा है। कमजोर होते इन रिश्तों का खामियाजा महिलाओं को उठाना पड़ रहा है। महिलाए बाहर के साथ साथ अब घरों में भी सुरक्षित नहीं रह गई है। उन्हें कब कोई अपना ही हवस का शिकार बना ले कुछ कहा नहीं जा सकता। इसी तरह का मामला बलरामपुर जनपद के उतरौला से सामने आया है। जहां नाबालिग साली को उसके जीजा (Sister-in-law raped) ने अपनी हवस का शिकार बना लिया। हालांकि मामला सामने आने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक गैंड़ास बुजुर्ग थाना क्षेत्र के एक गांव में आरोपी अपने ससुराल आया हुआ था। साथ में उसकी पत्नी भी थी। दोनो एक कमरे में थे कि आरोपी की छोटी साली अपनी बहन को बुलाने के लिए कमरे में आ गई। उसके आने पर उसकी बड़ी बहन कमरे से बाहर चली गई। इसी बीच आरोपी ने मौका पाकर साली के साथ दुष्कर्म (Sister-in-law raped) किया। इस दौरान पीड़िता की हालत बिगड़ गई। हालत ज्यादा बिगड़ने पर उसे एक निजी अस्पताल में लाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे कोतवाली भेज दिया।

इसे भी पढ़ें: सिपाही ने महिला से किया दुष्कर्म

इस संदर्भ में प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह का कहना है कि पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं इस घटना को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं होने लगी हैं।

इसे भी पढ़ें: लड़की से साथियों संग मिलकर किया सामूहिक दुष्कर्म

Spread the news