Teej Vrat 2026: अगस्त में तीज का डबल धमाका, जानिए हरियाली, कजरी और हरतालिका तीज की सही तिथियां

Teej Vrat 2026

Teej Vrat 2026: हिंदू धर्म में तीज पर्व का विशेष महत्व माना गया है। वर्ष 2026 के अगस्त और सितंबर का महीना सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि इस बार अगस्त महीने में ‘तीज’ का डबल धमाका देखने को मिलेगा। अगस्त में सावन और भाद्रपद मास की दो प्रमुख तीजों का योग बन रहा है, जबकि तीसरी मुख्य तीज सितंबर में पड़ेगी। ऐसे में व्रतियों के बीच तिथियों और व्रत के नियमों को लेकर किसी प्रकार का संशय न रहे, इसलिए तीनों तीज व्रतों का पूरा ब्योरा यहाँ प्रस्तुत है।

हरियाली तीज (15 अगस्त, शनिवार)

सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाने वाली हरियाली तीज को ‘सिंधारा तीज’ या छोटी तीज भी कहा जाता है।

शुभ मुहूर्त व तिथि: पंचांग के अनुसार तृतीया तिथि 14 अगस्त को शाम 6:46 बजे शुरू होकर 15 अगस्त 2026 को सुबह 5:28 बजे समाप्त होगी। उदया तिथि के आधार पर हरियाली तीज का व्रत 15 अगस्त 2026 (शनिवार) को रखा जाएगा।

कजरी तीज (31 अगस्त, सोमवार)

भाद्रपद (भादों) महीने के कृष्ण पक्ष की तृतीया को कजरी तीज मनाई जाती है। इसे ‘बड़ी तीज’ या ‘कजली तीज’ के नाम से भी जाना जाता है।

शुभ मुहूर्त व तिथि: तृतीया तिथि 30 अगस्त को सुबह 9:36 बजे प्रारंभ होगी और 31 अगस्त 2026 को शाम 8:50 बजे समाप्त होगी। उदया तिथि की मान्यतानुसार यह व्रत 31 अगस्त 2026 (सोमवार) को रखा जाएगा।

हरतालिका तीज (14 सितंबर, सोमवार)

भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज का पावन पर्व मनाया जाता है।

तारीख: इस वर्ष हरतालिका तीज का महाव्रत 14 सितंबर, 2026 को रखा जाएगा।

कौन-सा है इनमें से सबसे कठिन व्रत

अक्सर महिलाओं में असमंजस रहता है कि किस तीज में निर्जला उपवास रखा जाता है। इन तीनों व्रतों में हरतालिका तीज का नियम सबसे कठिन और पूर्णतः निर्जला होता है। इस व्रत के दौरान महिलाएं 24 घंटे तक अन्न और जल की एक बूंद भी ग्रहण नहीं करती हैं।

इसे भी पढ़ें: महाभारत के 5 सबसे बड़े छल, जब युद्ध जीतने के लिए ताक पर रख दिए गए धर्म और नियम

तीज व्रतों का धार्मिक महत्व

तीनों ही तीज व्रत अखंड सौभाग्य, पति की दीर्घायु, सुखी वैवाहिक जीवन और मनचाहे वर की प्राप्ति के लिए रखे जाते हैं। इन तीनों अवसरों पर भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा की जाती है। हालांकि, अलग-अलग राज्यों में इनकी अलग-अलग मान्यताएं हैं:

राजस्थान: यहाँ हरियाली तीज और कजरी तीज का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जाता है।

उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड: इन राज्यों में हरतालिका तीज का व्रत सबसे प्रमुखता से रखा जाता है।

इसे भी पढ़ें: मुगल हरम की इश्क बंदिशें और खौफनाक सजाओं की दास्तान

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...