TCS की फरार HR मैनेजर निदा खान की लोकेशन का खुलासा, गर्भावस्था का हवाला देकर अदालत से अग्रिम जमानत की याचिका
TCS controversy: टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के नाशिक केंद्र में धर्मांतरण, यौन उत्पीड़न और धार्मिक अपमान के गंभीर आरोपों के बीच फरार चल रही HR मैनेजर निदा खान की लोकेशन का पता चल गया है। एसआईटी को चकमा दे रही निदा के परिवार ने दावा किया है कि वह मुंबई में है। गिरफ्तारी के डर से निदा ने नाशिक की स्थानीय अदालत में अग्रिम जमानत की अर्जी दी है, जिसमें उसने गर्भवती होने को मुख्य आधार बनाया है। पुलिस की एसआईटी अब उसके दावों की पुष्टि करने में जुटी है।
अब तक इस मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें 6 पुरुष कर्मचारी और एक महिला एचआर हेड शामिल हैं। पुलिस के पास 9 ऐसी शिकायतें आई हैं, जिनमें कर्मचारियों ने अपने सीनियर्स पर गंभीर आरोप लगाए हैं। एक आरोपी पर शादी का झूठा वादा कर शारीरिक संबंध बनाने और अश्लील टिप्पणियों का आरोप है। वहीं, एक पुरुष कर्मचारी को जबरन नमाज पढ़ने के लिए मजबूर किया गया और उसके धर्म का अपमान किया गया। पीड़ितों का आरोप है कि एचआर और वरिष्ठ अधिकारियों ने शिकायत करने के बावजूद न्याय देने की बजाय उन्हें चुप करा दिया। बता दें कि शोषण का यह सिलसिला फरवरी 2022 से मार्च 2026 तक जारी रहा।
इसे भी पढ़ें: प्लेबॉय बनने की सनक ने अयान को बनाया अपराधी
गिरफ्तार आरोपियों की सूची: दानिश शेख, तौसीफ अत्तार, रजा मेमन, शाहरुख कुरैशी, शफी शेख, आसिफ आफताब अंसारी, अश्विनी चैननी (एचआर हेड)।
इसे भी पढ़ें: Basti News: सरकारी फाइलों में 14 साल से मुर्दा है रिटायर्ड कर्मचारी
