DUSU Election 2026 Results: ABVP का डंका, अध्यक्ष समेत 3 प्रमुख पदों पर दर्ज की शानदार जीत

DUSU Election 2026 Results

DUSU Election 2026 Results: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव 2026 के नतीजों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए अध्यक्ष, सचिव और सह-सचिव सहित तीन प्रमुख सीटों पर शानदार जीत हासिल की है। ‘मिनी-इंडिया’ कहे जाने वाले दिल्ली विश्वविद्यालय के इस ऐतिहासिक परिणाम पर एबीवीपी ने कहा कि छात्रों ने विकास और राष्ट्रवाद की सोच पर अपनी मुहर लगाई है, जबकि विपक्षी दल युवाओं को भ्रमित करने में पूरी तरह नाकाम रहे हैं।

नॉर्थ कैंपस में ABVP का दबदबा, NSUI जीरो पर सिमटी

चुनाव परिणामों के अनुसार, नॉर्थ कैंपस के प्रतिष्ठित कॉलेजों जैसे SRCC, हिंदू, हंसराज, किरोड़ीमल (KMC), रामजस और लॉ फैकल्टी में एबीवीपी का प्रदर्शन बेहद मजबूत रहा। वहीं दूसरी ओर, कभी डूसू की राजनीति में अपना दबदबा रखने वाली कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई (NSUI) का इन चुनावों में सूपड़ा साफ हो गया। एबीवीपी ने इस जीत को 3-0 की निर्णायक बढ़त बताते हुए कहा कि युवाओं ने कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति और भ्रामक बयानों को पूरी तरह खारिज कर दिया है।

देशभक्ति की जीत, राष्ट्रविरोधी ताकतों को जवाब

डूसू में मिली इस बड़ी कामयाबी को एबीवीपी ने राष्ट्रविरोधी ताकतों पर देशभक्ति की विजय करार दिया है। संगठन का कहना है कि डीयू के छात्रों ने यह साफ कर दिया है कि आज का युवा विकसित भारत के निर्माण और राष्ट्रीय चेतना के साथ मजबूती से आगे बढ़ना चाहता है।

इसे भी पढ़ें: यूपीआई सरचार्ज और झूठ की गूंज वाली राजनीति

भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

एबीवीपी की इस जीत पर दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि डूसू का यह परिणाम भारत के युवाओं की सोच को दर्शाता है। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा, युवा भ्रमित नहीं हैं, वे जानते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित है। राहुल गांधी चाहे जितने इवेंट कर लें, लेकिन उनकी झूठ की गूंज ज्यादा दिन नहीं चलने वाली। देश का युवा पीएम मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प के साथ अटूट रूप से खड़ा है।

इसे भी पढ़ें: टाटा संस और टाटा ट्रस्ट्स के बीच फिर छिड़ा पावर वॉर

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...