Surya Grahan: इस बार दीयों का पर्व दिवाली कुछ खास है। 23 अक्टूबर शाम 6 बजाकर 3 मिनट तक त्रियोदशी होने के नाते धनतेरस का पूजन 23 अक्टूबर को ही किया जाएगा। वहीं ज्योतिष के मुताबिक कार्तिक कृष्ण अमावस्या को वर्ष का दूसरा व अंतिम सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) तथा कार्तिक पूर्णिमा को अंतिम खग्रास चंद्र ग्रहण लग रहा है। इन दोनों ग्रहण का दर्शन व प्रभाव भारत में दिखेगा। दिवाली (Diwali) के अगले दिन 25 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण स्वाति नक्षत्र व तुला राशि में लगेगा।

वहीं इस बार दीपावली (Diwali) को लेकर अभी तक लोगों में कुछ संशय बना हुआ है, लेकिन पंडितों के मुताबिक, दिवाली (Diwali) 24 अक्टूबर की मनाई जाएगी। पंडित उमेश सैनरा ने बताया कि 23 अक्टूबर को त्रियोदशी शाम के 6 बजकर 03 मिनट तक है। जिसके चलते धनतेरस की पूजा और छोटी दिवाली 23 अक्टूबर को ही मनाई जाएगी। पंडित रमाशंकर तिवारी गढ़मुक्तेश्वर के मुताबिक 23 अक्टूबर की शाम को 6.03 बजे से चतुर्दशी आ रही है, जिस चलते शाम 24 अक्टूबर की शाम को अमावस्या आ जाएगी। इसलिए 24 अक्टूबर की रात को अमावस्या की रात है, इसलिए इसी दिन दिवाली (Diwali) मनाई जाएगी।

25 अक्टूबर को लगेगा सूर्य ग्रहण

पंड़ित उमेश सैनरा के मुताबिक 25 अक्टूबर को अमावस्या हैं और सूर्य ग्रहण भी है। इसी के साथ यह साल का अंतिम सूर्य ग्रहण होगा। सूर्य ग्रहण का सूतक 12 घंटा पूर्व आरंभ सुबह 6: 03 बजे शुरू हो जाएगा। सनातन धर्म में इस ग्रहण का विशेष महत्व है।

इसे भी पढ़ें: कैलाश पर्वत की रहस्यमयी गुफा

ग्रहण में करें ये काम

ज्योतिष विशेषज्ञों के अनुसार ग्रहण के दौरान गंगा स्नान, दान, जाप, पाठ आदि किया जाता है। ग्रहण का देश, प्रदेश के साथ आमजन पर भी प्रभाव पड़ता है। ग्रहण के दौरान गर्भवती महिला और रोगी को छोड़कर किसी को भी कुछ खाना पीना नहीं चाहिए। इस दौरान गर्भवती को चाकू नहीं चलाना चाहिए। शयन आदि से बचना चाहिए। पल्लू में गेरु रखे, ईश्वर की पूजा करे। भारद्वाज पंचांग के मुताबिक सूर्य ग्रहण शाम 4.23 बजे से आरंभ होकर 6.19 बजे तक रहेगा। वहीं दूसरे पंचांग के मुताबिक सूर्य ग्रहण शाम 4.42 बजे से 5.08 बजे तक रहेगा। चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को खंडग्रास के रुप में दिखाई देगा, दोपहर 2 बजकर 39 मिनट से शुरू होकर शाम को 6 बजकर 19 मिनट रहेगा। पूर्वकाल रहेगा 3 घंटे 40 मिनट होगा।

इन राशियों की चमकेगी किस्मत

ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक सूर्य ग्रहण का शुभ प्रभाव मेष, सिंह, कन्या, तुला और वृश्चिक राशि वाले लोगों पर पड़ेगा। इन राशि वालों को आर्थिक लाभ, मान सम्मान में वृद्धि समेत अन्य कार्यों में सफलता मिलने का योग है। वहीं चंद्र ग्रहण का शुभ प्रभाव मिथुन, कर्क, कुंभ राशि वालों पर भी पड़ेगा। शेष राशि वालों को हानि, स्त्री पीड़ा, व्यथा आदि परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

इसे भी पढ़ें: ब्राह्मण लड़कों को नहीं मिल रही शादी के लिए लड़की

Spread the news