Diwali: दीपावली (Diwali) को हिंदुओं का सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है। इसे काफी धार्मिक विधि-विधान से मनाने की परंपरा है। दिवाली (Diwali) में मां लक्ष्मी को खुश करने और उनकी कृपा पाने के लिए तमाम ज्यातिषिय उपाय अपनाए जाते हैं। पंचांग के अनुसार इस वर्ष 24 अक्टूबर को दीपावली (Diwali) का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन भक्त घर में भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं। दीपावली (Diwali) के दिन श्रद्धालु घर में माता लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहे इसके लिए वास्तु शास्त्र (Vastu Tips) को ध्यान में रखकर पूजा पाठ करते हैं।

मां लक्ष्मी के प्रसन्न होने पर जातक के घर में सुख समृद्धि बनी रहती है। बता दें कि 5 दिनों तक चलने वाली इस त्योहार की शुरुआत धनतेरस के दिन से हो जाती है जो गोवर्धन पूजा तक चलती है। वैसे दीपावली (Diwali) की तैयारी करीब 1 महीने पहले से ही शुरू हो जाती है। लोग अपने घरों की साफ-सफाई करने के साथ तैयारी शुरू कर देते हैं।

Dhanteras Upay

दीपावली पर्व (Diwali festival) पर घर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाता है। हर वर्ष दिवाली (Diwali festival) के शुभ अवसर पर अधिकतर लोग अपने घर की की साफ-सफाई के साथ पेंट भी करवाते हैं। मान्यता है कि माता लक्ष्मी को साफ-सफाई बेहद पसंद है और वह ऐसे घरों में जाना पसंद करती हैं जहां साफ-सफाई हो। ऐसे में दीपावली के समय घर की साफ-सफाई करते के दौरान जमा कबाड़ को बाहर निकाल दिया जाता है। इससे घरों की रौनक जहां बढ़ जाती है, वहीं माता लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं।

इसे भी पढ़ें: लाखों दीपों से जगमगायेगा मनकामेश्वर उपवन घाट

वास्तु शास्त्र (Vastu Tips) के अनुसार घर की साफ-सफाई करते वक्त ईशान कोण का विशेष ध्यान रखना चाहिए। शास्त्र (Vastu Tips) के मुताबिक घर के ईशान कोण में देवताओं का वास होता है। घर की सफाई करते वक्त ईशान कोण की अच्छे से साफ-सफाई करनी चाहिए। उस कोण में कोई भी फालतू का समान नहीं रखना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: भारत माता का ऐसा मंदिर, जहां नहीं होती पूजा

Spread the news