Sukhvinder Singh Sukhu Corona: कैबिनेट विस्तार से पहले हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhwinder Singh Sukhu) कोरोना पॉजिटिव हो गए है। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhwinder Singh Sukhu) की कल देर शाम को रिपोर्ट आई है, जिसमें वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सीएम सुक्खू इस समय दिल्ली में हैं और सोमवार को उन्हें शिमला वापस आना है। बताया जा रहा है कि अब वह तीन दिन तक हिमाचल सदन में क्वारंटीन रहेंगे। सीएम सुक्खू के कोरोना संक्रमित होने के चलते अब हिमाचल प्रदेश के कैबिनेट विस्तार में देरी हो सकती है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhwinder Singh Sukhu) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सोमवार को मुलाकात करनी थी। इसी के लिए 18 दिंसबर को उनका सैंपल लिया गया था और लेकिन जांच रिपोर्ट वह कोरोना पॉजिटिव निकले। अब उनकी पीएम मोदी से मुलाकात नहीं हो पाएगी।

इसे भी पढ़ें: अर्जेंटीना से हार के बाद फ्रांस में भड़की हिंसा

बता दें कि इससे पहले 16 दिसंबर को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कांग्रेस के 40 विधायकों समेत भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे। इस दौरान वह राहुल गांधी समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं के संपर्क में भी आए थे।

इसे भी पढ़ें: सरगम कौशल ने जीता मिसेज वर्ल्ड 2022 का खिताब

Spread the news