मुरादाबाद: हाल के दिनों में खाकी काफी दागदार होती जा रही है। पुलिस के ऐसे आपराधिक मामले सामने आ रहे हैं, जिससे इन्हें रक्षक की जगह भक्षक समझा जाने लगा है। रक्षक ही भक्षक बन जाए तो क्या कहा जा सकता हैं। जी हां जब पुलिस ही जनता के साथ दुष्कर्म जैसी घटनाओं को अंजाम देगी तो क्या होगा। मामला संभल जिले का है, जहां एक RPF सिपाही ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। खबरों की मानें तो महिला से सिपाही की मुलाकात ट्रेन में चेकिंग के दौरान हुई थी। महिला उस वक्त घरवालों से नाराज होकर निकली थी। जिसके बाद सिपाही महिला को अपने सरकारी आवास ले गया और वहां उससे दुष्कर्म किया।

आपको बता दें, मुरादाबाद के लाइनपार निवासी की एक महिला का आठ मई को अपने पति से विवाद हो गया था। विवाद के बाद महिला नाराज होकर मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई और यहां से ट्रेन में सवार होकर चन्दौसी रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई। ट्रेन रुकने के बाद आरपीएफ का एक सिपाही ट्रेन के कोच में पहुंच गया। महिला को अकेला देख उससे हमदर्दी जताते हुए अपने आवास में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। अगले दिन सुबह महिला को भेज दिया।

इसे भी पढ़ें: दोस्त ने साथियों संग मिलकर किया सामूहिक दुष्कर्म

उधर महिला के पति ने गुमशुदगी दर्ज करा दी थी। 11 मई को पुलिस ने हरिद्वार से महिला को बरामद किया तो उसने अपने परिवार को हकीकत बताई। जिसके बाद शुक्रवार को सुबह चन्दौसी जीआरपी थाने में अज्ञात सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। दोपहर को मामले की जांच करने के लिए आरपीएफ के सहायक मंडल सुरक्षा आयुक्त त्रिलोक सिंह रावत चन्दौसी रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए। यहां उन्होंने सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो एक सिपाही महिला को ले जाते हुए दिखा। सबूत सामने आने के बाद अब सिपाही को गिरफ्तार करते हुए जेल भेजा गया है। जल्द ही उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी होगी।

इसे भी पढ़ें: प्रताड़ित करने के लिए करने लगा अप्राकृतिक दुष्कर्म

Spread the news