गोरखपुर: जहां लालच आ जाती है वह रिश्ते की अहमियत खत्म हो जाती है। दहेज की लालच में इस तरह के मामले अक्सर देखने को मिलते हैं। जहां जीवन भर साथ निभाने का वादा करने वाले लालच में आकर उसी की हत्या कर बैठते हैं, जो उनका साथ देने के लिए जन्म देने वाली मां तक को छोड़कर उसके साथ आ गई है। इसी तरह का मामला गोरखपुर के सहजनवा थाना क्षेत्र से सामने आया है, यहां एक महिला ने दहेज की मांग न पूरी होने पर अपने पति पर अप्राकृतिक दुष्कर्म (unnatural rape) कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक महिला की शादी वर्ष 2012 में सहजनवा थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक से हुई। इस दौरान दोनों से 8 वर्ष की एक बच्ची भी है। महिला के मुताबिक शादी के बाद करीब तीन वर्ष तक सबकुछ ठीक ठाक चला इसके बाद पति की तरफ से दहेज की मांग की जाने लगी। ज्यादा परेशानी होने पर महिला ने इस बारे में मायके के लोगों को भी बताया। लेकिन मायके वालों की स्थित ठीक न होने पर वे और दहेज देने में असमर्थता जता दी। इसके बाद पति आए दिन उसे प्रताड़ित करने लगा। उसको तकलीफ पहुंचाने के लिए उसके साथ जबरन अप्राकृतिक संबंध (unnatural rape) बनाने लगा।

इसे भी पढ़ें: नौकरी का झांसा देकर सामूहिक दुष्कर्म

महिला का आरोप है कि शराब के नशे में आए दिन मारा पीटा जाने लगा। उसे प्रताड़ित करने के लिए वह अक्सर उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म करने लगे। महिला का आरोप है कि पति अपने दोस्तों को घर पर बुलाकर शराब पिलाकर उनसे भी संबंध बनाने के लिए मजबूर करने लगा और विरोध करने पर मारपीट करता है। महिला के मुताबिक वह किसी तरह जान बचाकर थाने आई है। फिलहाल ​पीड़िता की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें: गर्भवती को अगवाकर कर गैंगरेप, पति के साथ मारपीट

Spread the news