सिया पहले भी कर चुकी थी केतन को मारने की कोशिश, झाड़ियों की वजह से बची थी जान
Pune Businessman Murder: महज 26 साल के युवा कारोबारी केतन अग्रवाल की मौत का मामला अब एक कथित सोची-समझी हत्या की साजिश में बदलता नजर आ रहा है। केतन के परिवार ने इसे महज एक हादसा मानने से साफ इनकार कर दिया है। परिजनों का सीधा आरोप है कि केतन की मंगेतर सिया गोयल ने अपने प्रेमी चेतन चौधरी के साथ मिलकर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है।
इस मामले में पुलिस द्वारा की गई कुछ गिरफ्तारियों के बाद केतन के पिता का दर्द फूट पड़ा है और उन्होंने कई हैरान करने वाले खुलासे किए हैं। भावुक पिता ने कहा, अगर सिया को शादी नहीं करनी थी तो वह मना कर देती, मेरे मासूम बेटे की जान लेने की क्या जरूरत थी?
Romantic reels turned chilling evidence after police alleged fiancée Siya Goel and her boyfriend Chetan Chaudhary murdered Ketan Agarwal by pushing him into a gorge, days after an earlier failed cliff-side attempt.#KetanAgarwal #SiyaGoel #CrimeNews #MurderCase pic.twitter.com/9tXfIY1AOz
— Feedmile (@feedmileapp) June 24, 2026
पहली बार झाड़ियों ने बचाई जान, दूसरी बार में चली गई जान
केतन के पिता ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे को रास्ते से हटाने की यह दूसरी कोशिश थी।
14 जून (पहली नाकाम कोशिश): पिता के अनुसार, सिया ने पहली बार 14 जून को केतन को खाई में धकेलने की कोशिश की थी। किस्मत से केतन ने वहां मौजूद झाड़ियों को पकड़ लिया और उसकी जान बच गई। अपनी इस हरकत को छिपाने के लिए सिया ने तुरंत सांप-सांप चिल्लाना शुरू कर दिया ताकि लगे कि वह केतन को बचाने की कोशिश कर रही थी।
इसे भी पढ़ें: खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे पीएम मोदी!
19 जून (दर्दनाक अंत): पहली घटना के बाद भी केतन ने सिया पर भरोसा बनाए रखा। लेकिन 19 जून को लोहगढ़ किले के पास उसे दोबारा गहरी खाई में धक्का दे दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद से सोशल मीडिया पर केतन की तस्वीरें और परिवार के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं और लोग न्याय की मांग कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें: सपना चौधरी और वीर साहू के रिश्तों पर करीबी एक्टर का दावा
