Siddharthnagar News: सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत गोंड वीरांगना महारानी दुर्गावती की जयंती कार्यक्रम जिला कार्यालय भाजपा सिद्धार्थनगर पर संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा अनु जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष रामू गोंड, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष भाजपा जनजाति मोर्चा नन्दलाल गोंड, मंडल महामंत्री भाजपा धर्मेंद्र गोंड के द्वारा मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष भाजपा अनु जनजाति मोर्चा उत्तर प्रदेश डॉ संजय गोंड व विशिष्ट अतिथि पूर्व शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी, जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान माला, स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र देकर स्वागत अभिनंदन किया।

संजय गोंड ने उपस्थित गोंड धुरिया समाज को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज हम सभी रानी दुर्गावती की जयंती मना रहे है, यह हमारे लिए बड़े गौरव की बात है। हम उनके बलिदान को भुला नहीं सकते। रानी दुर्गावती भारत और गोंडवाना के इतिहास में ऐसा नाम हैं, जो मुगलों और अकबर के खिलाफ अपनी वीरता के लिए ही जानी जाती है। 5 अक्टूबर को उनकी जयंती और 24 जून को उनका बलिदान दिवस मनाया जाता है। उनकी बहादुरी और लोकप्रियता को गोंडवाना के लोग आज भी हमेशा याद करते हैं। विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान व सतीश द्विवेदी ने अपने संबोधन में धुरिया समाज को अवगत कराया कि महारानी दुर्गावती ने भारत के इतिहास में मुगलों को चुनौती दिया। लेकिन इस सूची में ये दो नाम अकेले नहीं थे।

Siddharthnagar News

इसमें एक नाम गोंडवाना की रानी दुर्गावती का भी है, जिन्होंने अकबर की सेना के नाक में दम कर दिया था। अंत में भाजपा जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष रामू गोंड ने रानी दुर्गावती के जीवन पर प्रकाश डालते हुये कहा कि मुगलों से युद्ध में दुर्गावती ने उसकी पूरी सेना का सफाया कर दिया और फिर वह मुग़ल सेना कभी पलटकर नहीं आई। महारानी ने 16 वर्ष तक राज संभाला। इस दौरान उन्होंने अनेक मंदिर, मठ, कुएं, बावड़ी तथा धर्मशालाएं बनवाईं।

इसे भी पढ़ें: हमास के हमले से दहला इजराइल, नेतन्याहू बोले- चुकानी होगी कीमत

वीरांगना महारानी दुर्गावती साक्षात दुर्गा थी। इस वीरतापूर्ण चरित्र वाली गोंड वीरांगना रानी ने अंत समय निकट जानकर अपनी कटार स्वयं ही अपने सीने में मारकर आत्म बलिदान के पथ पर बढ़ गईं। इनके इतिहास को हम सभी जनजाति समाज को पढ़ना चाहिए और अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। कार्यक्रम की समापन की घोषणा नन्दलाल गोंड प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष भाजपा जनजाति मोर्चा राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित शिक्षक के द्वारा संपन्न हुआ।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान, एसपी अग्रवाल, मुरारी सिंह, भाजपा एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष रामू गोंड, संचालन धर्मेन्द्र गोंड, डॉ प्रवीण गोंड, गणेश गोंड, एसटी मोर्चा, आनंद गोंड, पवन गोंड, बालगोविन्द गोंड, कन्हैया गोंड, वृजनंदन गोंड, सावत्री गोंड, संगीता गोंड, चंद्रशेखर गोंड, सुग्रीव धुरिया, जगन्नाथ धुरिया, सुनील धुरिया, विक्रम धुरिया आदि गोंड धुरिया समाज उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें: बसपा से निष्कासित इमरान मसूद कांग्रेस में शामिल

Spread the news