TMC की वरिष्ठ सांसद काकोली घोष ने छह विधायकों संग बदला पाला, CM शुभेंदु अधिकारी की बैठक में लिया हिस्सा

Kakoli Ghosh Dastidar Resigns

कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस (TMC) की करारी हार के बाद पार्टी में चल रही उथल-पुथल और गहरा गई है। पार्टी की वरिष्ठ सांसद और ममता बनर्जी की करीबी काकोली घोष दस्तीदार ने TMC से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने छह अन्य विधायकों के साथ मंगलवार को कल्याणी में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की प्रशासनिक समीक्षा बैठक में शिरकत कर राजनीतिक हलचल तेज कर दी।

बैठक में दिखे TMC के छह अन्य विधायक

बारासात सांसद काकोली घोष दस्तीदार के अलावा, इस बैठक में TMC के विधायक अनीसुर रहमान बिस्वास (देगंगा), बीना मंडल (स्वरूपनगर), मोहम्मद अब्दुल मतीन (हारोआ) और बसीरहाट क्षेत्र के तीन अन्य विधायक भी शामिल थे। यह तस्वीर उस समय सामने आई जब काकोली घोष ने हाल ही में अपने संगठनात्मक पद से इस्तीफा देकर पार्टी में अपने साथ हुए व्यवहार पर सार्वजनिक रूप से निराशा व्यक्त की थी।

कल्याण बनर्जी बोले- दाग और विवाद हमेशा के लिए मिट जाएंगे

TMC के वरिष्ठ सांसद कल्याण बनर्जी ने काकोली घोष के इस कदम पर तीखा तंज कसा है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर लिखा, आपकी आगे की यात्रा सुगम और सुखद हो। आपको और आपके परिवार को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं। शायद अब आखिरकार आपसे जुड़े सभी दाग और विवाद हमेशा के लिए मिटा दिए जाएंगे। आशा है कि यह नया अध्याय उन सभी असफल प्रयासों को पूरा करेगा जो पहले हुए थे।

इसे भी पढ़ें: खूबसूरत लड़की को चेन से बांधकर ले जा रहा हैवीवेट लड़का, वीडियो देख लोगों ने निकाली भड़ास

TMC नियंत्रित नगर निकायों में भी संकट, 100 पार्षदों ने दिया इस्तीफा

विधानसभा चुनाव में हार के बाद TMC नियंत्रित नगर निकायों में भी अशांति फैलने लगी है। पिछले कुछ दिनों में विभिन्न नगरपालिकाओं के लगभग 100 पार्षदों ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। टीएमसी में जारी इस उथल-पुथल से भाजपा को उन नगर निकायों में अपनी पकड़ मजबूत करने का अवसर मिल रहा है जो पहले तृणमूल कांग्रेस के नियंत्रण में थे।

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, चुनावी हार के बाद टीएमसी के अंदर असंतोष बढ़ रहा है और आने वाले दिनों में पार्टी को और अधिक झटके लग सकते हैं। वहीं, भाजपा इन परिस्थितियों का फायदा उठाकर राज्य में अपनी पैठ को और मजबूत करने की रणनीति में जुटी हुई है।

इसे भी पढ़ें: UP राजकीय निर्माण निगम का जूनियर इंजीनियर और ड्राइवर 1 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...