Prayagraj News: उत्तर प्रदेश पुलिस में हैवानियत का खेल जारी है। पुलिस उत्पीड़न की शिकायत लेकर फरियादी जहां मुख्यमंत्री की चौखट पर पहुंच रहे हैं, वहीं उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में फरियादी महिला के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। यहां शिकायत लेकर पहुंची महिला को दरोगा अपने साथ ले गया और चलती कार में उसके साथ रेप किया। आरोप है कि दरोगा ने महिला का वीडियो भी बनाया और फिर ब्लैकमेल कर कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी दरोगा और उसके तीन साथी पुलिसकर्मियों ने उसे जेल भेजने और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत मिलने पर महकमे में हड़कंप मच गया और आरोपी दरोगा व उसके तीनों साथियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर, सभी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, मामला गंगापार के सराय ममरेज थाना क्षेत्र का है। जंघई चौकी प्रभारी सुधीर कुमार पांडेय पर महिला ने दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस कमिश्नर प्रयागराज ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश देते हुए मामले की जांच एसीपी हंडिया सुधीर कुमार को सौंपी है। इस संदर्भ में एसीपी सुधीर कुमार ने बताया कि जंघई चौकी प्रभारी सुधीर कुमार पांडेय पर महिला ने दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि दरोगा ने 21 सितंबर की रात को चलती कार में उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। हालांकि इस मामले में अभी आरोपी दरोगा की गिरफ्तारी नहीं हो सकी।

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले पीड़ित महिला ने सराय ममरेज थाने में कुछ मनचलों के खिलाफ शिकायत करने पहुंची थी। महिला ने आरोप लगाया था कि ये लड़के उसे परेशान करते हैं और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते है। शिकायत की जांच जंघई चौकी प्रभारी कर रहे थे। इसी जांच के सिलिसले में चौकी प्रभारी सुधीर कुमार ने 21 सितंबर को महिला को बुलाया और मनचलों की गिरफ्तारी की बात कहकर उसे अपनी गाड़ी में बैठा कर भदोही ले गए।

इसे भी पढ़ें: गर्लफ्रेंड की सहेली से शारीरिक संबंध बनाने से किया इनकार तो काट लिया प्राइवेट पार्ट

रास्ते में दरोगा ने महिला को नशीला पेय पिला कर चलती कार में उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के मुताबिक, वापस लौटते समय अश्लील हरकत करते वक्त दरोगा की कार दुर्गागंज में अनियंत्रित होकर गड्ढे में चली गई थी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा ने जंघई चौकी इंचार्ज सुधीर कुमार पांडेय के अलावा एक अन्य दरोगा व आरक्षी के खिलाफ मामला दर्ज कर तीनों को सस्पेंड कर दिया है। आरोपियों के खिलाफ विभागीय जांच की जिम्मेदारी एसीपी हंडिया को सौंपी गई है।

इसे भी पढ़ें: 22 जनवरी को गर्भगृह में विराजेंगे रामलला

Spread the news