Ayodhya News: अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण (Shri Ram Mandir construction) कार्य के साथ अन्य तैयारियां भी पूरे जोर पर चल रही हैं। जनवरी 2024 में श्रीराम मंदिर ((Shri Ram Mandir) का उद्घाटन होना तय है। तय समय पर निर्माण का कार्य पूरा हो जाए इसकी पूरी कोशिश की जा रही है। इसी बीच अयोध्या श्रीराम मंदिर ((Shri Ram Mandir) को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। अयोध्या राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास के मुताबिक, अयोध्या में 15 से 24 जनवरी तक अनुष्ठान होगा। इस दौरान श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा भी की जाएगी। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अयोध्या आने का समय भी तय हो गया है। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी 22 जनवरी को अयोध्या पहुंचेंगे। इसी दिन श्रीराम मंदिर की ‘प्राण प्रतिष्ठा’ भी होगी। इसके लिए सभी को निमंत्रित भी किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, अयोध्या में चल रहे विहिप की केंद्रीय और क्षेत्रीय मंत्रियों की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में श्रीराम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को दुनिया के सारे सनातनियों से जोड़े जाने का निर्णय लिया गया। राम मंदिर अनुष्ठान के कार्यक्रम को संपूर्ण विश्व में आनंदोत्सव के रूप में मनाया जाएगा।

विदेश के लोग भी बनेंगे सहभागी

बैठक में लिए गए निर्णयों के बारे में जानकारी देते हुए विहिप के अंतरराष्ट्रीय कार्याध्यक्ष एडवोकेट आलोक कुमार ने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को जन-जन और हर राम भक्त का कार्यक्रम बनाया जाएगा। देश ही नहीं विदेशों में भी रहने वाले लोग भी इस महाउत्सव के सहभागी बनेंगे।

देशभर के सभी मंदिरों में होगा पूजा-पाठ

बैठक में यह भी तय हुआ है कि प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन देशभर के मठ-मंदिरों में पूजन-पाठ, यज्ञ, हवन और आरती होगी। इसके अलाव उस रात रामभक्त अपने घर में पांच दीपक अवश्य जलायेंगे। आलोक कुमार ने कहा कि श्रीराम मंदिर के निर्माण की तिथि को सदैव देश और सनातन को जोड़ने वाली तिथि के रूप में याद किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: काम का हुआ सम्मान, यूपी को मिले दो अवार्ड

देशभर में निकलेंगी शौर्य यात्राएं

अंतरराष्ट्रीय कार्याध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा से पहले बजरंग दल के बैनर तले देश के पांच लाख से अधिक गांवों तक 30 सितंबर से 15 अक्टूबर तक 10 हजार प्रखंडों में शौर्य यात्राएं पहुंचेंगीं। ऐसे में बड़ी और छोटी मिलाकर कुल 2281 यात्राएं निकलेगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान यात्रा मार्गों पर धर्म सभाओं के आयोजन का भी कार्यक्रम है। बैठक में शामिल होने वाले सदस्यों ने श्रीराम मंदिर निर्माण कार्य की तेज गति पर खुशी जाहिर की। सदस्यों ने मंदिर निर्माण कार्यों का अवलोकन भी किया।

इसे भी पढ़ें: खालिस्तानी आतंकी निज्जर पर NIA का बड़ा खुलासा

Spread the news