लखनऊ: प्रभात किरण सामाजिक संस्थान द्वारा आयोजित रंगोली एवं खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन चंद्रभानु गुप्त कृषि स्नातकोत्तर महाविद्यालय बक्शी का तालाब लखनऊ में मिशन शक्ति के अंतर्गत किया गया। जिसमें रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम आयुषी त्रिवेदी, द्वितीय अंचल सिंह एवं तृतीय स्थान वर्षा पाल ने प्राप्त किया। भागदौड़ प्रतियोगिता में प्रथम माही गुप्ता, द्वितीय शालिनी सिंह एवं तृतीय स्थान प्रियंका सिंह ने प्राप्त किया। जिनको बैजनाथ रावत, शिवमंगल सिंह, महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. गजेंद्र सिंह महाविद्यालय के निदेशक प्रो. डॉ. वाईके शर्मा, जेपी मौर्या आदि ने बच्चों को सम्मानित किया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि डॉ. प्रीति वर्मा पूर्व सदस्य बाल संरक्षण आयोग, डॉ. एससी पांडेय, दुर्गेश कुमार सिंह, डॉ. सत्येंद्र कुमार सिंह मीडिया प्रभारी, विपुल अग्रवाल, राजीव कृष्ण बाजपेई, प्रतिमा सिंह मनोज सिंह, अर्चित, दीपक, श्रीकान्त वर्मा आदि लोग मौके पर मौजूद रहे। संस्थान के आयोजक नवनीत कुमार (प्रभात) प्रबन्धक युगभारत न्यूज़ ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में जन जागरूकता पैदा करना, स्वाबलंबी बनाना, उनके प्रति हिंसा करने वाले लोगों की पहचान उजागर करना तथा उनको सुरक्षित परिवेश की अनुभूति कराना है।

Prabhat Kiran Social Institute

मिशन के अंतर्गत महिलाओं और बच्चों से संबंधित मुद्दों पर जागरूक करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान एवं स्वाबलंबन के लिए शासन द्वारा इस प्रकार के कार्यक्रमों का अयोजन किया जाता है। घर से लेकर बाहर तक सब जगह महिलाओं को भेदभाव और हिंसा का सामना करना पड़ता है। इतने कानून होने के बाद भी आज महिलाएं थाने में रिपोर्ट करने से डरती हैं। आज भी लड़कियों और महिलाओं को पता नहीं है कि उनकी सुरक्षा के लिए क्या क्या कानून बने हैं।

इसे भी पढ़ें: महामना शिक्षण संस्थान में छात्रों का स्वागत समारोह

कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. फिदा हुसैन अंसारी ने बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया सभी अथितियों और छात्रों का आभार व्यक्त किया। प्रदेश अध्यक्ष भारतीय भाषा आंदोलन जेपी मौर्या ने मातृ भाषा पर जोर देने को कहा। महाविद्यालय के प्राचार्य और निदेशक ने बच्चों और संस्थान की सराहना की। संस्थान बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करता है और सभी अतिथिगण का आभार व्यक्त करता है।

इसे भी पढ़ें: दयाराम चौधरी ने किया महिला चिकित्सालय का निरीक्षण

Spread the news