Pari Paswan: फिल्म इंडस्ट्री बाहर से जितना मनोरंजक है अंदर से उतना ही दलदल में डूबा हुआ है। अंडरवर्ल्ड डॉन से रिश्ते से लेकर सभी तरह के अपराध इंडस्ट्री में देखने को मिल जाएगा। अभिनेता सुशांत राजपूत की मौत के बाद जहां ड्रग्स का राज खुला वहीं अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राजकुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद से इंडस्ट्री में पोर्नोग्राफी रैकेट मामले (Pornography Racket Case) के मामले भी सामने आने लगे हैं। इसी तरह का खुलासा पूर्व मिस इंडिया यूनिवर्स (2019) और झारखंड की मॉडल परी पासवान (Pari Paswan) ने किया है। परी पासवान (Pari Paswan) ने आरोप लगाया है कि मुंबई स्थित एक प्रोडक्शन हाउस ने नशा देकर उनका एक फिल्म शूट किया है।

परी पासवान (Pari Paswan) का कहना है कि वह काम की तलाश में मंबई गई थी। यहां वह एक प्रोडक्शन हाउस पर गई जहां उन्हें काम देने की बात कही गई। इसके बाद उन्हें कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दिया गया। कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद वह नशे में हो गईं, इसके बाद उनके साथ गंदा काम किया गया। उनका पोर्न वीडियो शूट कर लिया गया। हालांकि उन्होंने उस प्रोडक्शल हाउस के नाम का खुलासा नहीं किया है। उन्होंने कहा अपने साथ हुई इस घटना की शिकायत उन्होंने मुंबई पुलिस में दर्ज कराई है।

कोल्ड ड्रिंक पिलाकर बनाई पोर्न वीडियो

मीडिया को दिए अपने बयान में परी पासवान बताया कि प्रोडक्शन हाउस की तरफ से उन्हें नशीला कोल्ड ड्रिंक पिलाया गया, जब वह नशे में हो गईं तो उनके साथ गंदा काम करते हुए उसका वीडियो शूट किया गया। जब उन्हें इसकी जानकारी हुई तो वह इसकी शिकायत मुंबई पुलिस में कीं, जो मामला अभी भी चल रहा है।

उन्होंने बताया कि मुंबई के कटरा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराया है। उन्होंने कहा कि मुंबई में एक गैंग है, जो इंडस्ट्री में आने वाली लड़कियों को ठगता है। उन्हें अपने बहकावे में लाकर उनके साथ गंदा काम करता है और फिर उस वीडियो को वायरल कर देता है। उन्होंने कहा मैं खुद इस गिरोह की शिकार हो चुकी हूं।

विवादित रही हैं परी पासवान

पूर्व मिस इंडिया यूनिवर्स परी पासवान निजी जिंदगी में भी काफी विवादित हैं। उन्होंने बीते दिनों अपने पति नीरज और उनके परिवार दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। इस मामले में उनके पति की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। वहीं नीरज के परिवार वालों का अलग आरोप है। नीरज के परिवार वालों का कहना है कि परी पोर्न फिल्म में काम किया था। वह निर्दोष लोगों को अपने जाल में फंसाती हैं। इससे पहले भी उन्होंने दो शदियां की है। उनका 12 साल का बच्चा भी है।

इसे भी पढ़ें: मौनी रॉय इस हालत में दौड़ कर बचाई लाज

Spread the news