नई दिल्ली: भारत ही नहीं दुनिया के किसी भी हिस्से में महिलाएं सुरक्षित नहीं रह गई हैं। ऐसा हम नहीं बल्कि महिलाओं के खिलाफ आ रहे अत्याचार के मामले बता रहे हैं। इसी तरह की खौफनाक मामला कजाकिस्तान से सामने आया है। यहां एक-दो नहीं बल्कि नाबालिग लड़की का अपहरण कर 17 लोगों ने 4 दिनों तक लगातार उसके साथ गैंगरेप किया। पुलिस प्रशासन का आलम यह है कि घटना के 5 माह बाद भी अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। जबकि इस घटना का मुख्य आरोपी कैब ड्राइवर है।

खबरों के ​मुताबिक लड़की खरीदारी करने के लिए बाजार निकली थी। रास्ते में कैब ड्राइवर ने उसे नशीले पेय पिला दिया, जिसके बाद वह बेहोश हो गई। होश आने पर उसने खुद को नदी के किनारे पाया। लड़की के शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था और वह मर्दों से घिरी हुई थी। इसके बाद सबने बारी बारी से उसके साथ गैंगरेप किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की और नदी में डुबोकर जान से मार देने की धमकी भी दी। इसके बाद लड़की को एक घर में ले गए, यहां भी सबने उसके साथ गैंगरेप किया।

इसे भी पढ़ें: सिख कैदी की पीठ पर लोहे की राड से लिखवाया ‘आतंकवादी’

हैवानों ने फोन अपने अन्य साथियों को बुलाते गए और लड़की के साथ रेप करते गए। फोन पर वह अपने साथियों से कहा रहे थे, आ जाओ, लड़की है यहां। इस तरह 17 लोगों ने मिलकर लड़की के साथ 4 दिनों तक गैंगरेप किया। चौथे दिन उन लोगों ने लड़की को कपड़ा देकर घर से बाहर कर दिया। पीड़िता के मां के अनुसार उन्होंने अब पुलिस से न्याय मिलने की उम्मीद को छोड़ दिया है। घटना के 5 महीने बीत जाने के बावजूद भी अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है, जिसके चलते उन्होंने अब मीडिया का सहारा लिया है। वहीं पुलिस विभाग के प्रवक्ता का कहना है कि मामले की जांच जारी है, आरोपियों को शहर से बाहर न जाने की हिदायत दी गई है।

इसे भी पढ़ें: हलाला के नाम पर महिला से गैंगरेप, मौलाना की तलाश जारी

Spread the news