Mukhyamantri Janata Darshan: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अपने सरकारी आवास पर जनता दर्शन के दौरान अधिकारियों को जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिये। इस दौरान वह खुद एक-एक फरिदारी के पास पहुंचे और उनकी समस्या सुनी। सीएम योगी ने जनता दर्शन में आए बच्चों को भी दुलारा और उनके चॉकलेट दी। जनता दर्शन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से लगभग 200 फरियादियों की उपस्थिति रही। मुख्यमंत्री ने एक-एक करके सबकी समस्याएं सुनीं।

परेशान करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हर किसी को आश्वस्त किया कि सबकी समस्या का निस्तारण कराना उनकी प्रतिबद्धता है। प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को संदर्भित करते हुए त्वरित और संतुष्टिपरक निस्तारण का निर्देश देने के साथ मुख्यमंत्री ने आमजन को भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराने के लिए दृढ़ संकल्पित है। परेशान करने वाले को किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि हर पीड़ित के साथ संवेदनशील व्यवहार अपनाते हुए उसकी मदद की जाए।

इसे भी पढ़ें: कसौटी पर है अध्यापकों का विवेक और रचनाशीलता

किसी की जमीन पर कब्जा करने वाले और कमजोरों को परेशान करने वाले किसी भी सूरत में बख्शे न जाएं। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री के समक्ष जनता दर्शन में कई लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार इलाज के लिए भरपूर मदद करेगी। उनके प्रार्थना पत्रों को अधिकारियों को हस्तगत करते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि इलाज से जुड़ी एस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूर्ण करा कर शासन में उपलब्ध कराया जाए।

इसे भी पढ़ें: Lpg Cylinder Rate में कटौती पर सीएम योगी ने PM Modi का आभार जताया

Spread the news