Mukhtar Ansari: बांदा जेल में बंद बाहुबली मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) को राजधानी लखनऊ लाया जा रहा है। कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस उसे लेकर रवाना हो चुकी है। मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) की लखनऊ (Lucknow) की एमपी एमएलए कोर्ट (MP-MLA Court) में सोमवार को पेशी है। इससे पहले उसने हाजिरी माफी की अर्जी दी थी, जिसे कोर्ट ने खारिज करते हुए पेश होने का आदेश दिया था। जानकारी के मुताबिक मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) को एंबुलेंस के जरिए कड़ी सुरक्षा में बांदा जेल प्रशासन और जिला पुलिस लखनऊ लेकर आ रही है।

इस मामले में दर्ज एफआईआर

मुख्तार अंसारी और उनके बेटे उमर अंसारी व अब्बास अंसारी पर शत्रु संपत्ति हथियाकर उस पर अवैध निर्माण कराने का आरोप है। राजधानी के लखनऊ के जियामऊ इलाके में यह कब्जा है। शत्रु संपत्ति पर कब्जे के आरोप में हजरतगंज कोतवाली में यह एफआईआर दर्ज है। यह एफआईआर जियामऊ के प्रभारी लेखपाल सुरजन लाल की शिकायत पर दर्ज की गई थी।

इसे भी पढ़ें: आसिफ ने नाबालिग से किया दुष्कर्म

शिकायत में यह है आरोप

जियामऊ प्रभारी लेखपाल सुरजन लाल ने शिकायत में आरोप लगाया है कि जिस जमीन पर मुख्तार अंसारी और उनके बेटों का कब्जा था, वह मोहम्मद वसीम के नाम पर थी। लेकिन मोहम्मद वसीम के पाकिस्तान चले जाने के बाद इसे शत्रु संपत्ति के रूप में दर्ज कर दिया गया था। इसी बीच मुख्तार अंसारी और उनके बेटों ने मिलकर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर इस जमीन पर कब्जा कर लिया था। इसी मामले में मुख्तार अंसारी की आज लखनऊ के एमपी एमएलए कोर्ट में पेशी है। बता दें कि मुख्तार अंसारी पर हत्या, अपहरण जैसे कई संगीन मामलों में मुकदमा दर्ज है। वह लंबे समय से जेल में बंद है। राज्य की अन्य सरकारों में माफिया का बोलबाला रहता था। लेकिन प्रदेश में योगी सरकार के आने के बाद माफिया मुख्तार अंसारी को असली कानून राज का एहसास हो रहा है।

इसे भी पढ़ें: मायावती ने भतीजे आकाश आनंद का बढ़ाया कद

Spread the news