Mau News: घोसी विधानसभा उप चुनाव (Ghosi assembly by-election) के लिए प्रचार अभियान जोर पकड़ चुका है, प्रत्याशी क्षेत्र की जनता के बीच दमखम के साथ पहुंच रहे हैं। वहीं रविवार को बीजेपी प्रत्याशी दारा सिंह के ऊपर मऊ में स्याही फेंकी गई है। वह प्रचार अभियान के लिए निकले थे। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने उनके चेहरे पर स्याही फेंक दी। स्याही दारा सिंह चौहान के आंख में जा पड़ी, जिसकी जिसकी वजह से उन्हें प्रचार छोड़कर अपने कार्यलय वापस लौट लौटना पड़ा। जानकारी के मुताबिक यह घटना उस दौरान घटी जब दारा सिंह चुनाव प्रचार करने के लिए अदरी पहुंचे थे।

बता दें कि बीते दिनों दारा सिंह चौहान सपा छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए, जिसके चलते सपाइयों में खासी नाराजगी है। विधानसभा चुनाव 2022 में दारा सिंह चौहान सपा के टिकट पर घोसी से चुनाव लड़ा था और वह विधायक चुने गए थे। लेकिन बीते दिनों उन्होंने समाजवादी पार्टी और विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इसके चलते घोसी विधानसभा की सीट रिक्त हो गई और अब यहां पुन: उपचुनाव हो रहा है। बीजेपी ने दारा सिंह चौहान को अपना प्रत्यासी बनाया है तो वहीं सपा ने सुधाकर सिंह को प्रत्याशी घोषित किया है। यहां मुख्य मुकाबला सपा और बीजेपी प्रत्याशी के बीच है। क्योंकि कांग्रेस और बसपा ने प्रत्याशी ही नहीं उतारे हैं।

इसे भी पढ़ें: यूपी से दक्षिण तक छाई रही सीएम योगी व रजनीकांत की मुलाकात

दारा सिंह चौहान के बीजेपी में शामिल होने से सपाइयों में काफी गुस्सा है। सपा की तरफ से यह दावा भी किया जा रहा है कि इस बार दारा सिंह चौहान को जीतने नहीं दिया जाएगा। वहीं आज स्याही कांड के चलते शक की सूई सपा की तरफ घूम रही है। फिलहाल स्याही फेंकने वाला फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।

इसे भी पढ़ें: राहुल गांधी का आरोप, लद्दाख में घुसी चीनी सेना

Spread the news