Lucknow News: ऐशबाग रेलवे स्टेशन पर स्काउट और गाइड ने बुझाई यात्रियों की प्यास
Lucknow News: भीषण गर्मी के इस मौसम में पूर्वोत्तर रेलवे भारत स्काउट एवं गाइड (जिला संघ, लखनऊ) ने मानवता की एक अनूठी मिसाल पेश की है। जिला आयुक्त स्काउट एवं गाइड के दिशा-निर्देशन में जिला संघ लखनऊ के अधीन संचालित अजंता स्काउट ग्रुप और कोहिनूर गाइड ग्रुप, ऐशबाग की ओर से ऐशबाग रेलवे स्टेशन परिसर में एक दिवसीय निशुल्क जल वितरण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस दौरान ट्रेन और स्टेशन पर मौजूद यात्रियों को ठंडा पानी पिलाकर राहत पहुंचाई गई।
रेल कर्मचारियों और यात्रियों ने की सराहना
सेवा ही परमो धर्म: भीषण तपन के बीच सफर कर रहे यात्रियों को जब स्टेशन पर स्काउट्स और गाइड्स के सदस्यों ने अपने हाथों से शीतल जल परोसा, तो यात्रियों के चेहरे खिल उठे। स्काउट एवं गाइड संस्था के सदस्यों और लीडरों के इस सेवा भाव की स्टेशन परिसर में मौजूद सभी रेल कर्मचारियों और आम यात्रियों ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की।

इस पुण्य कार्य और सेवा शिविर को पूरी तरह सफल बनाने में अजंता स्काउट ग्रुप और कोहिनूर गाइड ग्रुप के सभी ग्रुप लीडरों और यूनिट लीडरों ने अपनी महत्वपूर्ण और सक्रिय भूमिका निभाई। संस्था के सदस्यों ने संकल्प लिया कि वे आगे भी इस तरह के जनहित और सेवा कार्यों को जारी रखेंगे।
रिपोर्ट- प्रीति द्विवेदी
इसे भी पढ़ें: भीषण गर्मी का अलर्ट: 45 डिग्री के टॉर्चर के बीच एक्सपर्ट्स बोले- बच्चों को हीट स्ट्रोक का सबसे ज्यादा खतरा
इसे भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर कॉकरोच जनता पार्टी का तहलका, बॉलीवुड के दिग्गज सितारे भी हुए शामिल
