Lucknow: प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) भारतीय जनता पार्टी के 44वें स्थापना दिवस (BJP foundation day) के अवसर पर गुरुवार सुबह 9:30 बजे 3/5 विकास खंड, निकट शंकर चौराहा, गोमती नगर, लखनऊ के बूथ संख्या-329 में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौक पर उन्होंने बूथ कार्यालय परिसर में भारतीय जनता पार्टी का झण्डा भी फहराया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव भाषण भी सुना।

उन्होंने वहां पर उपस्थित सभी पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, बूथ अध्यक्ष जितेंद्र पांडेय एवं मण्डल अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया और सभी को पार्टी की स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने भाजपा पार्टी के सिद्धांतों, नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने की बात की और कहा कि भाजपा ही देश व प्रदेश का विकास कर ऊंचाइयों तक पहुंचा सकती है।

इसे भी पढ़ें: बुनियादी सुविधाओं से जोड़े जा रहे नगर पालिका और नगर पंचायतः

ऊर्जा मंत्री (AK Sharma) ने कहा कि प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में समूचा देश शांति के साथ एकजुट होकर तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। आज पूरी दुनिया पीएम मोदी की मुरीद हैं और उनका सम्मान भी करती हैं व उनकी बातों को भी ध्यान से सुनती है। पीएम मोदी के नेतृत्व में पूरी दुनिया में हमारे देश की प्रतिष्ठा बढ़ रही हैं। साथ ही अर्थव्यवस्था भी सुदृढ़ हो रही है। लोगों का जीवन स्तर ऊंचा हुआ है। एके शर्मा ने कहा कि बिजेपी का यह स्थापना दिवस एक सप्ताह तक आज 06 से 14 अप्रैल, 2023 तक भारत रत्न डॉक्टर आंबेडकर की जयंती के तक समाजिक न्याय सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: 100 करोड़ से शुरू होगी आकांक्षी नगर योजना

Spread the news