Lata Mangeshkar: सिनेमा जगत से बेहद ही दुखद खबर आई है। कई दशकों से अपनी मधुर आवाज से लोगों के दिलों पर राज करने वाली स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) अब हमारे बीच में नहीं हैं। लता जी का आज सुबह करीब 8.12 मिनट पर अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनका स्वास्थ्य काफी दिनो से खराब चल रहा था। ब्रीच कैंडी अस्पताल के मुताबिक लता जी (Lata Mangeshkar) का निधन मल्टीपल आर्गन फेलियर की वजह से हुआ। कोरोना की चपेट में आने की वजह से 8 जनवरी को भारत रत्न लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) को ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

आईसीयू में डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही थी। उनके स्वास्थ्य में सुधार भी हो रहा था, जिसको देखते हुए कुछ दिनों से उन्हें वेंटिलेटर से हटा दिया गया था। लेकिन शनिवार को अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें फिर से वेंटिलेटर पर रखा गया था। लेकिन आज सुबह सुबह उनके निधन की सूचना ने सिनेमा जगत सहित पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित देश की सभी बड़ी हस्तियों ने दुख व्यक्त करते हुए लता जी (Lata Mangeshkar) को याद कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: मां सरस्वती का पूजन और पाटी पूजन किया गया

लता जी (Lata Mangeshkar) के आवाज का जादू सदियों तक लोग याद करेंगे। उनकी आवाज का हर कोई कोयल है, जिसको देखते हुए यहां तक भी कहा जाता है कि दूसरी ‘लता’ हो पाना मुश्किल हैं। लता जी ने एक हजार से ज्यादा हिंदी फिल्मों और 36 चेत्रीय फिल्मों में गाना गाया है। कुल् मिलाकर वह 5,000 से अधिक गानों में अपना आवाज दिया है। कुछ फिल्में ऐसी भी हैं, ​जो लता जी (Lata Mangeshkar) के गानों की वजह से हिट हुई हैं।

इसे भी पढ़ें: मनाया गया चौरी-चौरा महोत्सव का समापन समारोह

Spread the news