हमीरपुर: महिला सुरक्षा के चाहे जितने उपाय अपना लिए जाएं लेकिन लोगों की दूषित मानसिकता के चलते उनका उत्पीड़न नहीं रोका जा सकता। समाज इतना विकृत हो चला है कि कौन कब किसे अपनी हवस का शिकार बना ले कुछ कहा नहीं जा सकता। यही वजह है कि आए दिन अपराध की ऐसी ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं, जिसे सुन व जानकर हैरानी होती है। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जनपद से इसी तरह की वारदात सामने आई है। जहां किराए पर दुकान चला रहे दुकानदार की पत्नी के साथ मकान मालिक ने उसके मासूम बच्चे के सामने दुष्कर्म की घटना का अंजाम दिया है। इस मामले में पुलिस ने गुरुवार को मुदमा दर्ज करते हुए आरोपी मकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक हमीरपुर जनपद के मौदहा कस्बे में आरोपी ने महोबा के एक दंपति को दुकान के लिए कमरा दिया था। दंपति यहां किराना की दुकान चला रहा था। इसी दुकान से दंपति का गृहस्थी चलती है। दुकान के अंदर है दंपति ने अपना आशियाना बना रखा था। आरोप है कि दुकानदार किसी काम से बाहर गया हुआ था। उसकी पत्नी व बच्चा घर में थे। इस दौरान मकान मालिक वहां आ गया। महिला को अकेला देख उसका मन बहक गया। वह यह भूल बैठा की महिला के साथ उसका मासूम बच्चा भी है। महिला शोर न मचा सके इसके लिए उसने महिला के मुंह में कपड़ा ठूसकर बच्चे के सामने उसके साथ दुष्कर्म किया।

इसे भी पढ़ें: मदरसे के टीचर ने शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

वहीं घटना की जानकारी होते ही महिला के पति ने मकान मालिक को पकड़कर धुनाई कर दी। गुरुवार को शिकायत मिलने पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी मकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। इंस्पेक्टर पीके पटेल के मुताबिक मामला बेहद गंभीर है। उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की जांच चल रही है। बता दें कि यह घटना पुलिस पिकेट ड्यूटी से चंद कदम की दूरी पर घटी है। वहीं इसको लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं भी हो रही हैं।

इसे भी पढ़ें: पति के सामने महिला से गैंगरेप

Spread the news