प्रकाश सिंह

लखनऊ: लव जेहाद से लेकर दुष्कर्म तक की घटना में एक वर्ग विशेष का नाम सबसे ऊपर है। किसी से प्यार होना नई बात नहीं है, लेकिन प्यार की आड़ में शारीरिक शोषण करना अपराध है। यह बात हर किसी को पता भी है, बावजूद इसके लोग लड़कियों को शादी व नौकरी का प्रलोभन देकर उनका शारीरिक शोषण करने से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद से एक मदरसे से सामने आया है। यहां पढ़ाने वाले एक टीचर ने शादी का झांसा देकर छात्रा से न सिर्फ दुष्कर्म किया, बल्कि गर्भ ठहरने पर उसका अबॉर्शन कराकर शादी से इनकार कर दिया है।

लड़की के आरोपों के मुताबिक दोनों शीशगढ़ इलाके के मदरसे में पढ़ते थे। धीरे धीरे दोनों एक दूसरे के काफी करीब आ गए। इसी बीच लड़के की टीचर के तौर पर मदरसे में नियुक्ति हो गई। टीचर ने छात्रा से शादी करने का वादा करके उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा। इस बीच छात्रा गर्भवती हो गई, जिस पर टीचर ने उसका अबॉर्शन करा दिया। इसके बाद से वह छात्रा से दूरी बना ली। टीचर छात्रा से 4 चार से दुष्कर्म कर रहा है।

इसे भी पढ़ें: चलती ट्रेन में महिला से गैंगरेप

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान के मुताबिक छात्रा ने टीचर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। लड़की के मुताबिक टीचर ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया है और बाद में गर्भपात कराने के लिए भी मजबूर किया। बाद में शादी से इनकार करने पर छात्रा उसके घर भी गई, लेकिन उसने जान से मारने की धमकी देकर उसे घर से भगा दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि लड़की की शिकायत पर आरोपी टीचर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: महिला चिकित्सालय का निरीक्षण

Spread the news