Israel-Hamas War: इजराइल और हमास के बीच जारी जंग (Israel-Hamas War) में वहां कई विदेशी नागरिक भी फंसे हुए हैं। चारों तरफ से हो रही बमबारी के बीच लोगों को सुरक्षित निकाल पाना बड़ी चुनौती बन गई है। इजराइल में कई भारतीय भी फंसे हैं, जिन्हें निकालने के लिए भारत सरकार की तरफ से हर संभव कोशिश जारी है। इसी कोशिश के तहत भारतीयों की पहली टोली हम वतन लौट आई है। लोगों को सुरक्षित स्वदेश लाने के लिए भारत सरकार की तरफ से ऑपरेशन अजय चलाया गया है। इसके तहत विशेष चार्टर्ड विमान से शुक्रवार की सुबह 212 भारतीयों को नई दिल्ली लाया गया है। संगीन के साए से लौटे भारतीयों के चेहरे पर मुस्कान आ गई है। दिल्ली पहुंचने पर सभी भारतीय ने भारत माता की जय के नारे लगाए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया।

इजराइल से लौटी भारतीय युवती ने बताया कि 7 अक्टूबर को इजराइल में हमला होने के बाद से भारत सरकार यहां फंसे लोगों से संपर्क करना शुरू कर दिया। हम लोगों की स्वदेश सुरक्षित वापसी हो सकी। इस दौरान भारत सरकार लगातार हम लोगों से संपर्क बनाए रखा और हर संभव मदद होती रही।

इसे भी पढ़ें: ब्रजेश पाठक का अखिलेश यादव पर किया पलटवार

भारतीयों की सुरक्षित वापसी के लिए पोर्टल लॉन्च

इजराइल से भारत लौटे लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं है। सभी भारत सरकार की तारीफ करते हुए भारतीय होने पर फक्र कर रहे हैं। दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरे एक अन्य शख्स जो अपनी बेटी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ था उसने मीडिया से बातचीत में भारत सरकार के प्रयासों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि इजरायल पर हमले के तुरंत बाद भारत सरकार से हर तरह से मदद मिलनी शुरू हो गई थी। ऑपरेशन अजय को उसने भारत सरकार का शानदार कदम बताया। उन्होंने कहा, भारतीयों की सुरक्षित वापसी के लिए भारत सरकार ने एक पोर्टल लॉन्च किया है, जिस पर पंजीकरण बेहद आसान था। आधी रात को हम लोगों ने इस पर रजिस्ट्रेशन किया और हमें तुरंत बताया गया कि सुबह आपकी फ्लाइट है। स्वदेश लौटकर हम लोगों को अच्छा लग रहा है।

इसे भी पढ़ें: भारत के इन शहरों में लगता है इजराइलियों का जमावड़ा

Spread the news