IPS Transfer: उत्तर प्रदेश में तीन नए कमिश्नरेट गठन के बाद सोमवार देर रात गाजियाबाद (Ghaziabad), आगरा (Agra) और प्रयागराज (Prayagraj) में आयुक्तों (Police Commissioners) की नियुक्ति कर दी गई है। देर रात जारी एक शासकीय आदेश में इस बात की जानकारी दी गई। शासकीय आदेश के अनुसार अजय मिश्रा, प्रीतिंदर सिंह और रमित शर्मा को गाजियाबाद, आगरा और प्रयागराज कमिश्नरेट का पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) के पुलिस आयुक्त आलोक सिंह समेत भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के कुछ अधिकारियों का तबादला भी किया गया है।

देर रात आईपीएस अधिकारियों के किए गए ट्रांसफर में नोएडा के पुलिस आयुक्त आलोक सिंह का तबादला लखनऊ स्थित पुलिस महानिदेशक कार्यालय में अपर पुलिस महानिदेशक के रूप में किया गया है। इनकी जगह लखनऊ परिक्षेत्र में पुलिस महानिरीक्षक लक्ष्मी सिंह को नोएडा का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है। इसी क्रम अशोक मुथा जैन को वाराणसी का नया पुलिस आयुक्त बनाया गया है।

बता दें कि इससे पहले यूपी के आठ आईएएस (IAS) अधिकारियों का तबादला कर किया गया था। इस ताबदले में प्रतिक्षारत यानी वेटिंग चल रहे तीन आईएएस अधिकारियों को भी नया पद दे दिया गया। इन अधिारियों के लंबे समय से नई जिम्मेदारी मिलने की चर्चा चल रही थी।

इसे भी पढ़ें: एलन मास्क के ट्वीट का यूपी पुलिस ने दिया जवाब

शासन की तरफ से जारी नोटिस में राजस्व विभाग में विशेष सचिव के पद पर तैनात आईएएस अफसर महेंद्र सिंह को गृह विभाग में विशेष सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। इसी क्रम में ग्राम्य विकास के मनरेगा में रेणु तिवारी को अपर आयुक्त बना दिया गया। बता दें कि इससे पहले रेणु तिवारी खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग में विशेष सचिव के पद पर तैनात थीं।

इसे भी पढ़ें: मुगल म्यूजियम को सीएम योगी ने छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर किया समर्पित

Spread the news