आसिम रियाज पर हिमांशी खुराना का बड़ा खुलासा, बोलीं- मुझ पर इस्लाम कबूलने का था दबाव

Himanshi Khurana Asim Riaz

Himanshi Khurana Islam Conversion Claim: ‘बिग बॉस 13’ फेम और मशहूर पंजाबी अभिनेत्री हिमांशी खुराना अपने एक हालिया बयान को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में आ गई हैं। हिमांशी ने अपने पूर्व बॉयफ्रेंड आसिम रियाज का नाम लिए बिना उन पर मानसिक प्रताड़ना और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। हिमांशी का दावा है कि उनके रिलेशनशिप के दौरान उन पर इस्लाम धर्म अपनाने के लिए भारी दबाव बनाया जा रहा था, जिससे उन्हें लगने लगा था कि वह अपने भगवान और धार्मिक आस्थाओं के साथ धोखा कर रही हैं।

पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में सुनाई खौफनाक रात की दास्तान

हिमांशी खुराना हाल ही में अपने ‘बिग बॉस 13’ के सह-प्रतिभागी पारस छाबड़ा के टॉक शो (पॉडकास्ट) में शामिल हुई थीं। इंटरव्यू के दौरान उन्होंने उस दौर का जिक्र करते हुए एक खौफनाक अनुभव साझा किया। हिमांशी ने बताया कि उनकी जिंदगी में जो शख्स था, वह उनकी पूजा-पाठ और धार्मिक मान्यताओं के सख्त खिलाफ था। उसने साफ लहजे में कह दिया था कि ‘यह पूजा-पाठ अब आगे नहीं चलेगा।’ हिमांशी के मुताबिक, उनके पूर्व पार्टनर और उनके परिवार के विचार उन पर जबरन थोपे जा रहे थे।

प्यार में अंधी होकर इस्लाम अपनाने के बिल्कुल करीब पहुंच गई थी

मानसिक दबाव और रिश्ते की जटिलताओं का जिक्र करते हुए हिमांशी ने बताया कि उस समय वह प्यार में इतनी अंधी हो चुकी थीं कि एक रात ऐसा मोड़ आ गया जब वह अपना धर्म बदलने के बिल्कुल करीब पहुंच गई थीं। हालांकि, बाद में उन्हें आत्मग्लानि महसूस हुई और यह एहसास हुआ कि किसी के दबाव में आकर अपनी आस्था को छोड़ना गलत है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी रिश्ते में धर्म बदलने के लिए मजबूर करना पूरी तरह से गलत है और हर व्यक्ति को अपने धर्म का पालन करने की पूरी आजादी होनी चाहिए।

सोशल मीडिया पर बंटे लोग, यूजर्स ने दावों पर उठाए सवाल

हिमांशी खुराना के इस बयान के बाद सोशल मीडिया और टीवी गलियारों में बहस छिड़ गई है। जहां एक तरफ हिमांशी के फैंस उनके समर्थन में आ गए हैं, वहीं दूसरी तरफ कई सोशल मीडिया यूजर्स उनके इन दावों को झूठा और पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं। आलोचकों का तर्क है कि पंजाब में पली-बढ़ीं हिमांशी का बिग बॉस का एक पुराना वीडियो भी है, जिसमें उन्होंने सिंदूर और हिंदू परंपराओं को लेकर अलग राय रखी थी। यूजर्स आरोप लगा रहे हैं कि वह ऑडियंस और सिम्पथी पाने के लिए इस तरह के बयान दे रही हैं।

इसे भी पढ़ें: मल्लिका शेरावत के साथ क्या गुल खिला रहे हैं लालू के लाल, स्वैग से भरपूर वीडियो किया शेयर

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...