ब्रह्म मुहूर्त में भूलकर भी न करें ये 3 गलतियां, जानें शुभ मंत्र और हनुमान चालीसा पाठ का नियम

Brahma Muhurat

Sanatan Dharma: सनातन धर्म में ब्रह्म मुहूर्त को दिन का सबसे पवित्र और ऊर्जावान समय माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस काल में ईश्वर का ध्यान, पूजा-पाठ और योग करने से जीवन में तरक्की के द्वार खुलते हैं तथा दिनभर भगवान की असीम कृपा बनी रहती है।

शास्त्रों में माना गया है कि जैसा आपका ब्रह्म मुहूर्त बीतता है, वैसा ही पूरा दिन गुजरता है। इसलिए इस समय मन में नकारात्मक विचार लाने और कुछ विशेष कार्यों को करने से बचना चाहिए।

कब होता है ब्रह्म मुहूर्त

ज्योतिष शास्त्र और हिंदू पंचांग के अनुसार, सुबह 4:00 बजे से लेकर सुबह 5:30 बजे तक का समय ब्रह्म मुहूर्त कहलाता है। हालांकि, सूर्योदय के समय के आधार पर अलग-अलग स्थानों में इसके समय में थोड़ा-बहुत बदलाव हो सकता है।

ब्रह्म मुहूर्त में भूलकर भी न करें ये 3 काम

ब्रह्म मुहूर्त में उठने के बाद भूलकर भी भोजन या भारी आहार ग्रहण नहीं करना चाहिए। यह समय केवल ध्यान और साधना के लिए उपयुक्त माना गया है। इस समय किसी के साथ बुरा व्यवहार न करें, न ही किसी का अनादर या अपमान करें। ऐसा करने से नकारात्मकता बढ़ती है और जीवन में समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। शास्त्रों के अनुसार, ब्रह्म मुहूर्त में गलती से भी प्रणय (शारीरिक) संबंध नहीं बनाने चाहिए। आंख खुलते ही भगवान का स्मरण करना अति शुभ और फलदायी माना गया है।

ब्रह्म मुहूर्त में करें इन मंत्रों व पाठ का जाप

सुबह उठते ही अपनी दोनों हथेलियों को मिलाकर देखें और इस सिद्ध मंत्र का जाप करें।

मंत्र: कराग्रे वसते लक्ष्मी करमध्ये सरस्वती। करमूले तु गोविंद प्रभाते कर दर्शनम्॥

इसे भी पढ़ें: अखंड भारत स्वप्न नहीं संकल्प हमारा

हनुमान चालीसा का पाठ: ब्रह्म मुहूर्त में हनुमान चालीसा का पाठ करने से मन से भय दूर होता है और शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

विशेष नियम: ध्यान रखें कि हनुमान जी का स्मरण या पाठ शुरू करने से पहले भगवान श्री राम का नाम अवश्य लें। इससे श्री राम और हनुमान जी दोनों की कृपा बनी रहती है।

इसे भी पढ़ें: कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए करें नाग देवता के इन 5 सिद्ध मंत्रों का जाप

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...