Health Tips: ये 3 औषधीय पत्तियां चबाने से कंट्रोल होगा ब्लड शुगर, रिसर्च में भी हुआ साबित
Health Tips: बदलती लाइफस्टाइल और खान-पान की गलत आदतों ने भारत को डायबिटीज की राजधानी बना दिया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के डराने वाले आंकड़ों के बीच, अमेरिकी नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन (NCBI) की एक रिसर्च ने उम्मीद की किरण जगाई है। शोध के अनुसार, हमारे आसपास मौजूद कुछ औषधीय पौधों की पत्तियां पैंक्रियाज को सक्रिय कर प्राकृतिक रूप से इंसुलिन बढ़ाने में सक्षम हैं।
डायबिटीज न केवल शरीर को खोखला करती है, बल्कि यह हार्ट, किडनी और आंखों के लिए भी गंभीर खतरा पैदा करती है। विशेषज्ञों का मानना है कि दवाओं के साथ-साथ अगर प्राकृतिक उपचार को सही तरीके से अपनाया जाए, तो रक्त शर्करा (Blood Sugar) के स्तर को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें: हरियाणा निकाय चुनाव: भाजपा-कांग्रेस में कांटों का मुकाबला
ये हैं वो 3 करामाती पत्तियां
एलोवेरा (Aloe Vera): एनसीबीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, एलोवेरा में हाइपोग्लाइसेमिक गुण होते हैं। सुबह खाली पेट इसके पत्तों का सेवन रक्त शर्करा को कम करने और इंसुलिन उत्पादन में सुधार करने की अद्भुत क्षमता रखता है।
शरीफा के पत्ते (Custard Apple Leaves): स्वाद में लाजवाब शरीफा के पत्तों में ‘फोटोकंस्टीट्यूटेंट’ गुण पाए जाते हैं। यह पैंक्रियाज में इंसुलिन की मात्रा बढ़ाने के साथ-साथ ग्लूकोज लेवल को कम करने में प्रभावी हैं।
नीम की पत्तियां (Neem Leaves): एंटी-बैक्टीरियल गुणों के लिए मशहूर नीम डायबिटीज के लिए भी रामबाण है। शोध बताते हैं कि नीम में मौजूद खास कंपाउंड पैंक्रियाज को सुचारू रूप से काम करने में मदद करते हैं, जिससे शरीर में इंसुलिन का प्रवाह सहज बना रहता है।
इसे भी पढ़ें: प्रतीक यादव के पोस्टमार्टम में खुलासा, खून का थक्का बना मौत का कारण
