हेल्थ एक्सपर्ट्स की चेतावनी, ChatGPT से मेडिकल सलाह लेना आपके लिए हो सकता है जानलेवा
Health Alert: आज के डिजिटल युग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का प्रभाव हर क्षेत्र में बढ़ा है। स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी समस्याओं के लिए लोग अब डॉक्टर के पास जाने के बजाय ChatGPT जैसे AI-पावर्ड टूल्स पर भरोसा करने लगे हैं। बीमारी के लक्षणों को समझने, डाइट प्लान बनाने या मेडिकल रिपोर्ट को डिकोड करने के लिए एआई का सहारा लेना आसान तो लगता है, लेकिन क्या यह सुरक्षित है? हेल्थ एक्सपर्ट्स और स्वयं ओपनएआई (OpenAI) ने इसे लेकर बेहद गंभीर चेतावनी दी है।
AI एक सहायक है, डॉक्टर नहीं
विशेषज्ञों का मानना है कि ChatGPT मेडिकल जानकारी को समझने या रिपोर्ट के कठिन शब्दों को सरल भाषा में समझाने में एक सहायक (Assistant) की भूमिका तो निभा सकता है, लेकिन यह कभी भी एक पेशेवर डॉक्टर की जगह नहीं ले सकता।
AI को आपकी शारीरिक स्थिति, पुरानी बीमारियों (Medical History) और बॉडी चेकअप के वास्तिवक डेटा की पूरी जानकारी नहीं होती। यदि आप बिना किसी विशेषज्ञ डॉक्टर की सलाह के AI के सुझाव पर दवा शुरू करते हैं, दवा बदलते हैं या बंद करते हैं, तो यह सीधे आपकी जान के लिए जोखिम पैदा कर सकता है।
एक्सपर्ट्स का वाला खुलासा, 50% सलाह भ्रामक
हाल ही में हेल्थ एक्सपर्ट्स ने एक साक्षात्कार में एआई-आधारित मेडिकल सलाह को लेकर जो आंकड़े साझा किए हैं, वे डराने वाले हैं।
गलत सलाह: ChatGPT के माध्यम से दी जाने वाली करीब 50% मेडिकल सलाह गलत होती हैं।
खतरनाक जवाब: इनमें से लगभग 20% जवाब अत्यधिक खतरनाक और भ्रामक होते हैं, जो मरीज की स्थिति को और बिगाड़ सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: Health Tips: ये 3 औषधीय पत्तियां चबाने से कंट्रोल होगा ब्लड शुगर
आईसीयू (ICU) का खतरा
कई ऐसे मामले सामने आए हैं जहां लोगों ने एआई द्वारा सुझाए गए अजीबोगरीब डाइट प्लान या घरेलू नुस्खों को अपनाया, जिसके बाद उनकी तबीयत इतनी बिगड़ गई कि उन्हें गंभीर हालत में आईसीयू (ICU) में भर्ती करना पड़ा।
ओपनएआई की स्पष्ट चेतावनी
इस मामले में तकनीक विकसित करने वाली कंपनी ओपनएआई (OpenAI) ने भी अपनी पॉलिसी में स्पष्ट किया है कि ChatGPT कोई डॉक्टर नहीं है। कंपनी ने साफ शब्दों में निर्देश दिया है कि इसका उपयोग मेडिकल ट्रीटमेंट (इलाज) या किसी भी प्रकार की चिकित्सीय सलाह के लिए बिल्कुल भी न करें।
इसे भी पढ़ें: लहसुन और शहद का मेल है शरीर के लिए संजीवनी
