Gujarat Election Result: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने गुजरात विधानसभा चुनाव नतीजों (Gujarat Election Result) में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को ऐतिहासिक बहुमत मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य की जनता ने तो रिकॉर्ड तोड़ने में भी रिकॉर्ड बना दिया। गुजरात के इतिहास का सबसे प्रचंड जनादेश भाजपा को देकर प्रदेश के लोगों ने नया इतिहास बना दिया है। उन्होंने कहा कि जाति, वर्ग, समुदाय और हर तरह के विभाजन से ऊपर उठकर भाजपा को वोट दिया है।

गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद भाजपा मुख्यालय पर समर्थकों का अभिवादन स्वीकार करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी (Narendra Modi) ने कहा कि युवा तभी वोट देते हैं जब उन्हें भरोसा होता है और सरकार का काम प्रत्यक्ष नजर आता है। आज युवाओं ने जब भाजपा को भारी संख्या में वोट दिया है तो इसके पीछे का संदेश बहुत स्पष्ट है कि युवाओं ने हमारे काम को जांचा, परखा और उस पर भरोसा किया है। गुजरात के नतीजों ने सिद्ध किया है कि सामान्य मानवी में विकसित भारत के लिए कितनी प्रबल आकांक्षा है। संदेश साफ है कि जब देश के सामने कोई चुनौती होती है तो देश की जनता का भरोसा भाजपा पर होता है।

समर्थकों का समूह सबल बनाती है

कार्यकर्ताओं और समर्थकों के विशाल समूह को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि भाजपा पर भी बल देती है और व्यवस्था को भी सबल बनाते रहती हैं। भाजपा अपने कार्यकर्ताओं की अथाह संगठन शक्ति पर भरोसा करके ही अपनी रणनीति बनाती है और सफल भी होती है। उन्होंने कहा कि भाजपा आज जहां भी पहुंची है ऐसे ही नहीं पहुंची है। जनसंघ के जमाने से तपस्या करते हुए परिवार के परिवार खपते रहे,तब जाकर ये दल बना है, तब जाकर हम यहां पहुंचे हैं।

PM Modi visits Kedarnath

भाजपा के लिए लाखों समर्पित कार्यकर्ताओं ने अपना जीवन खपा दिया। देश का मतदाता आज इतना जागरूक है कि वह अपना हित और अहित जानता है। देश का मतदाता जानता है कि शॉर्टकट की राजनीति का कितना बड़ा नुकसान देश को उठाना होगा। कोई संशय नही कि देश समृद्ध होगा तो सबकी समृद्धि तय है।

जनता जनार्दन के सामने नतमस्तक

मोदी (Narendra Modi) ने कहा कि वे जनता जनार्दन के सामने नतमस्तक हैं। जनता जनार्दन का आशीर्वाद अभिभूत करने वाला है। जेपी नड्डा के नेतृत्व में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जो परिश्रम किया है, उसकी खूशबू आज हम चारों तरफ अनुभव कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि जहां भारतीय जनता पार्टी प्रत्यक्ष नहीं जीती, वहां भाजपा का वोट शेयर भाजपा के प्रति स्नेह का साक्षी है। इसके लिए उन्होंने गुजरात, हिमाचल और दिल्ली की जनता का आभार व्यक्त किया।

मोदी ने कहा कि भाजपा के प्रति ये स्नेह देश के अलग अलग राज्यों के उपचुनाव में भी दिख रहा है। हिमाचल प्रदेश के चुनाव में एक प्रतिशत से भी कम अंतर से हार-जीत का फैसला हुआ है। इतने कम अंतर से हिमाचल प्रदेश में कभी नतीजे नहीं आए हैं। हिमाचल में हर 5 साल में सरकार बदली है लेकिन हर बार 5-7प्रतिशत के अंतर से सरकार बदली है।

जनसमर्थन नए भारत की आकांक्षाओं का प्रतिबिम्ब

उपचुनाव नतीजों का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के रामपुर में भाजपा को जीत हासिल हुई है। बिहार के उपचुनावों में भाजपा का प्रदर्शन आने वाले दिनों का स्पष्ट संदेश कर रहा है। भाजपा को मिला जनसमर्थन नए भारत की आकांक्षाओं का प्रतिबिम्ब है। भाजपा को मिला जनसमर्थन भारत के युवाओं की ‘युवा सोच’ का प्रकटीकरण है। यह जनसमर्थन गरीब, शोषित, वंचित, आदिवासियों के सशक्तिकरण के लिए मिला समर्थन है। लोगों ने भाजपा को वोट दिया, क्योंकि भाजपा हर सुविधा को प्रत्येक गरीब, मध्यमवर्गीय परिवार तक जल्द से जल्द पहुंचाना चाहती है। लोगों ने भाजपा को वोट दिया, क्योंकि भाजपा देश के हित में बड़े से बड़े और कड़े से कड़े फैसले लेने का दम रखती है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस जनादेश में एक और संदेश है और वो यह कि समाज के बीच दूरियां बढ़ाकर, राष्ट्र के सामने नई चुनौतियां खड़ी करके, जो राजनीतिक दल तत्कालिक लाभ लेने के फिराक में रहते हैं, उन्हें देश की जनता, देश की युवा पीढ़ी देख भी रही हैं और समझ भी रही हैं। इससे पहले, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुजरात में मिले प्रचंड बहुमत के लिए राज्य की जनता और कार्यकर्ताओं का आभार जताया। हिमाचल प्रदेश के चुनाव नतीजों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि हिमाचल में ‘राज’ भले ही बदल गया हो, लेकिन ‘रिवाज’ भी बदल गया क्योंकि शीर्ष दो दलों के वोट शेयर में 1 प्रतिशत से भी कम का अंतर था।

इसे भी पढ़ें: डिंपल की निर्णायक जीत के बाद शिवपाल की सपा में एंट्री

नड्डा ने कहा कि भाजपा ने गुजरात में 52.5प्रतिशत वोट और 157 सीट हासिल की। तो वहीं कांग्रेस 41.4प्रतिशत से घटकर 27.3प्रतिशत प्रतिशत पर आ गई है। वंशवाद, परिवारवाद,अकर्मण्य नेता व गैर जिम्मेदारना विपक्ष के कारण कांग्रेस की ये हालत हुई है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ इस मूलमंत्र को लेकर जिस अथक प्रयास के साथ प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात और देश की जनता की सेवा की है उसका परिणाम हमें इस प्रचंड जीत में दिखाई देता है।

इसे भी पढ़ें: खतौली में RLD के मदन भैया बड़ी जीत की ओर

Spread the news