गोला गोकर्णनाथ, खीरी: प्रभात किरण सामाजिक संस्थान के सदस्य एवं ‘युग भारत’ के प्रबंधक नवनीत वर्मा ने प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी अपने गांव में अपने जन्मदिन पर पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

श्री नवनीत बीते कई सालों से अपने जन्मदिन पर पौधे रोपते आ रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने अपनी भतीजी से पौधरोपण कराकर पुण्य कार्य किया है। उन्होंने अपने जन्मदिन पर लोगों से अपील की है कि सभी को अपने जन्मदिन पर केक काटने की जगह पर्यावरण बचाने के लिए कम से कम एक पेड़ लगाना चाहिए। ऐसा करने से पर्यावरण की सुरक्षा भी होगी।

इसे भी पढ़ें: एएसएसपी ऑफिस में लड़े जाम से जाम

इसके साथ ही जन्मदिन भी खास तरह से मन जाएगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान बालगोविंद वर्मा, ब्रह्मादीन वर्मा, अंजली वर्मा सहित उनके परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें: दिव्यांगों को अधिकार दिलाने में तकनीक की अहम भूमिका

Spread the news