लखीमपुर खीरी: उत्तर प्रदेश विधासभा का चुनाव करीब आता देख सभी राजनीतिक पार्टियां सक्रिय हो उठी हैं। इसी क्रम में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अपने तीन दिवसीय यूपी दौरे पर हैं। कल लखनऊ पहुंचने के बाद प्रियंका गांधी पार्टी पदाधिकरियों के साथ बैठक कर आज सुबह लखीमपुर खीरी पहुंचीं। यहां उन्होंने उन महिलाओं से मुलाकात की, जिनके साथ पंचायत चुनाव के दौरान अभद्रता की गई थी। बता दें कि लखीमपुर खीरी में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान पसगवां की रहने वाली अनीता यादव के साथ कुछ लोगों ने बदसलूकी की थी।

सपा उम्मीदवार रितु सिंह ब्लॉक प्रमुख पद के लिए नामांकन करने जा रही थीं, इसी दौरान रास्ते में कुछ लोगों ने उनकी महिला प्रस्तावक अनीता यादव की साड़ी खींचने की कोशिश भी की थी। इस घटना के बाद से राज्य सरकार की काफी किरकिरी हुई थी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त तेवर को देखते हुए संबंधित क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ), पसगवां थाना प्रभारी (एसएचओ), चौकी प्रभारी एक निरीक्षक और तीन उपनिरीक्षकों सहित कुल छह पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया था।

इसे भी पढ़ें: बैठक में जमकर चले लात घूसे, एक कार्यकर्ता की हालत गंभीर

गौरतलब है कि प्रियंका गांधी लखनऊ पहुंचते ही योगी सरकार पर हमलावर हो गई हैं। उन्होंने कल हजरतगंज स्थिति गांधी प्रतिमा के समझ मौन व्रत रखा। इसके बाद योगी आदित्यनाथ पर हमला बोलेते हुए कहा कि प्रदेश में लोकतंत्र का चीर हरण हो रहा है। प्रशासन की शह पर प्रत्याशियों को अगवा कर लिया जा रहा है, इससे बड़ा जंगलराज और क्या हो सकता है। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत के चुनाव में किस तरह उम्मीदवारों का अपहरण किया गया, उनके पर्चे फाड़ दिए गए। महिला उम्मीदवारों तक को नहीं छोड़ा गया। उनके कपड़े तक फाड़ दिए गए। यह लोकतंत्र की हत्या नहीं तो और क्या है।

इसे भी पढ़ें: प्रियंका गांधी पार्टी की चुनावी तैयारियों का लेंगी जायजा

Spread the news